फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: कपड़े वापस न लौटाने के आरोप में फंसे अरहान, पारस के बाद इन पर भी डिजाइनर ने लगाए आरोप

Fri, 20 Mar 2020 01:48 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 20 Mar 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Arhaan Khan accused by his stylist for not returning Outfits of Bigg Boss 13 actor reaction on it
Arhaan Khan - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में अरहान खान अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी पर खुलासे की वजह से चर्चा में रहे। अरहान की शादी और बच्चे का सच सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' के दौरान किया था। शो खत्म होने के बाद भी अरहान लगातार किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं। पारस छाबड़ा के बाद अरहान पर भी फैशन डिजाइनर ने कपड़े वापस न लौटाने का आरोप लगाया है। इन आरोपों पर अरहान ने अब चुप्पी तोड़ी है। 

Arhaan Khan accused by his stylist for not returning Outfits of Bigg Boss 13 actor reaction on it
arhaan khan - फोटो : social media

अरहान पर ये आरोप आकांक्षा नाम की फैशन डिजाइनर ने लगाए हैं। आकांक्षा ने आरोप लगाया है कि बिग बॉस शो के दौरान जो कपड़े उन्हें दिए गए थे वो अभी तक वापस नहीं किए। स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा- 'मैंने अरहान खान की स्टाइलिंग बिग बॉस शो के दौरान की। मैंने ये सब कोलेबरेशन की शर्तों के अनुसार किया। लेकिन उन्होंने अभी तक कपड़े, जूते और बाकी सारी चीजें वापस नहीं की हैं। मुझे ये प्रोजेक्ट अक्टूबर 2019 को मिला था, तभी से मैं उनकी स्टाइलिंग को देख रही हूं।' 

Arhaan Khan accused by his stylist for not returning Outfits of Bigg Boss 13 actor reaction on it
Arhaan Khan - फोटो : voot

स्टाइलिश ने आगे कहा- 'जब मैं उनसे कपड़ों के बारे में पूछती हूं तो वो कोई न कोई बहाना बना देते हैं। उनका कहना है कि मेरा बैग अभी तक बिग बॉस के घर के अंदर ही है। अरहान ये सब झूठ बोल रहे हैं क्योंकि शो से जुड़े एक सूत्र ने मुझे इस बारे में बताया। बिग बॉस शो से बाहर आए हुए उन्हें दो महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। वो न तो मेरा फोन उठा रहे हैं और न ही मेरे मैसेज का जवाब दे रहे हैं। हम लोगों ने बतौर स्टाइलिश बहुत सारी चीजें ध्यान में रखीं लेकिन सेलिब्रिटीज को इस बात न तो कोई परवाह है और न ही कोई जिम्मेदारी। मैं चार साल से इस इंडस्ट्री में हूं लेकिन इस तरह ही कोई भी दिक्कत नहीं हुई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Arhaan Khan accused by his stylist for not returning Outfits of Bigg Boss 13 actor reaction on it
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

इस मामले में अरहान खान ने भी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अरहान का बयान आकांक्षा से एकदम अलग है। अरहान के मुताबिक- 'मेरी स्टाइलिश आकांक्षा नहीं बल्कि रोहित रॉय थे। आकांक्षा रोहित की सहायता करती हैं। रोहित बाहर थे इस वजह से आकांक्षा मेरी चीजों का ध्यान रख रही थीं।' जब अरहान से उन कपड़ों के बारे में पूछा गया जो मिसिंग है इस पर अभिनेता ने कहा- 'कई कपड़े बिग बॉस से वापस नहीं आए। मैंने प्रो़डक्शन से जुड़ी मेघना से कई बार संपर्क किया। मुझे हमेशा बोला गया कि कपड़े भेज दिए गए हैं लेकिन अभी तक मुझे नहीं मिले।' 

विज्ञापन
Arhaan Khan accused by his stylist for not returning Outfits of Bigg Boss 13 actor reaction on it
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

जब अरहान से कहा गया आकांक्षा ने आप पर फोन न उठाने की बात कही है। इस पर अभिनेता ने कहा- 'ये पूरी तरह से गलत है। मेरा स्टॉफ उनसे लगातार संपर्क में है। वो लगातार एंडेमोल से बात कर रहे हैं और सामान को वापस लाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मुझे नहीं पता कि वो ऐसी बातें क्यों कर रही हैं। हो सकता है कि पारस के बारे में जो खबर आई थी उसी से प्रेरित होकर लाइमलाइट में आने के लिए ये कदम उठाया हो।'

निर्भया को इंसाफ मिलने पर बॉलीवुड रिएक्शन, सुष्मिता सेन से रितेश देशमुख तक ने किए ये ट्वीट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed