{"_id":"5e9d864e8ebc3ed5563991e1","slug":"arun-govil-aka-ram-and-arvind-trivedi-aka-ravan-viral-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथ मिलाते नजर आए 'राम' और 'रावण', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पुरानी तस्वीर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हाथ मिलाते नजर आए 'राम' और 'रावण', सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पुरानी तस्वीर
रामानंद सागर के प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' में रावण का वध होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और शो के बारे में तमाम रोचक जानकारियां तैरने लगीं। इनमें सबसे ज्यादा वायरल हो रहा था एक फोटो, जिसमें भगवान श्री राम और रावण खुशी से एक दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो इस सोशल मीडिया के दौर में भी लोगों के लिए कौतूहल का कारण बन गया है।
2 of 5
Ramayan
- फोटो : Instagram
खबर आगे बढ़ाने से पहले आपको बताते चलें कि 80 के दशक के अंत में शुरू हुए रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' ने इस कोरोना काल में टीवी पर वापसी की। इस शो को वापसी पर भी दशकों से ऐसी प्रतिक्रिया मिली कि इसने टीवी पर टीआरपी के पांच साल पुराने कीर्तिमानों को भी ध्वस्त कर दिया।
3 of 5
Ramayan
- फोटो : Social Media
बीते शनिवार को जैसे ही भगवान राम ने लंकापति रावण का वध किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम्स और अनदेखे फोटोज वायरल होना शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ramayan
- फोटो : Twitter
दरअसल यह फोटो उस समय की है जब इस शो की शूटिंग चल रही थी। इस फोटो को शायद 'रावण वध' सीक्वेंस से पहले खींचा गया था। क्योंकि उस समय अभिनेता अरुण गोविल भगवान श्री राम के अवतार में और अभिनेता अरविंद त्रिवेदी रावण के भेष में थे।
विज्ञापन
5 of 5
arun govil
- फोटो : Social Media
कुछ ही समय पहले अरुण गोविल ने अपने सह कलाकारों दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी के साथ 'द कपिल शर्मा शो' पर शिरकत की थी। शो पर रावण के बारे में सवाल पूछे जाने पर अरुण गोविल ने कहा था, 'अरविंद त्रिवेदी असल जिंदगी में बहुत अच्छे इंसान हैं। वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।