{"_id":"66d55062c1d9b92a2d004294","slug":"asim-riaz-says-makers-of-kkk14-did-not-show-his-side-of-story-and-was-shown-to-audience-was-only-his-reaction-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asim Riaz: आसिम ने लाइव परफॉर्मेंस के बीच 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स पर साधा निशाना, बोले- सिर्फ मेरा...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Asim Riaz: आसिम ने लाइव परफॉर्मेंस के बीच 'खतरों के खिलाड़ी 14' के मेकर्स पर साधा निशाना, बोले- सिर्फ मेरा...
जिस तरह से 'खतरों के खिलाड़ी 14' से आसिम रियाज बाहर हुए, उस पर काफी चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर आसिम को काफी समर्थन भी मिला। वहीं, उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। अब हाल ही में, रैपर और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी आसिम रियाज ने स्टंट-आधारित रिएलिटी शो से बाहर निकाले जाने के 14 दिन बाद खतरों के खिलाड़ी के निर्माताओं पर कटाक्ष किया है।
2 of 5
अभिषेक कुमार, आसिम रियाज
- फोटो : यूट्यूब
हाल ही में, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आसिम ने कहा कि निर्माताओं ने कहानी का उनका पक्ष नहीं दिखाया और दर्शकों को जो दिखाया गया वह केवल उनकी प्रतिक्रिया थी। अपने लाइव परफॉर्मेंस के बीच में असीम ने कहा, "वे कहते हैं कि कोई इंटरनेट पर राज कर रहा है... उन्होंने केवल मेरा रिएक्शन दिखाया, उन्होंने एक्शन नहीं दिखाया... लेकिन यह ठीक है।"
इस शो में भले ही आसिम ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन नेटीजंस का मानना है कि यह 'खतरों के खिलाड़ी 14' के निर्माताओं पर कटाक्ष है। साथ ही, यह पहली बार है कि आसिम ने विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।
बता दें कि शुरुआती एपिसोड में से एक में आसिम को रोहित से बहस करते हुए देखा गया और एक बार तो वह उन पर हमला भी कर बैठे। जब अभिषेक कुमार ने बीच-बचाव किया, तो उनके साथ भी उनकी तीखी बहस हुई और बात इतनी बढ़ गई कि आसिम ने अपनी संपत्ति और कारों के बारे में शेखी बघारनी शुरू कर दी। उन्होंने प्रतियोगियों को 'लूजर' भी कहा। मौके से बाहर निकलने के बाद, रोहित ने घोषणा की कि उन्हें शो से निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
अभिषेक कुमार आसिम रियाज
- फोटो : इंस्टाग्राम @asimriaz77.official @aebyborntoshine
यह सब तब शुरू हुआ जब आसिम एक टास्क को सफलतापूर्वक पूरा करने में विफल रहे और इसके लिए उन्हें फटकार लगाई गई। उन्होंने निर्माताओं को टास्क करने की चुनौती दी और इसे असंभव बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।