फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKK 13: 'खतरों के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनेंगे आसिम रियाज! इस एक्ट्रेस पर भी मेकर्स का बड़ा दांव

Fri, 17 Mar 2023 01:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 17 Mar 2023 01:22 PM IST
सार

'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए आसिम रियाज को अप्रोच किए जाने की खबर है। साथ ही मेकर्स ने इस टेलीविजन हसीना पर भी बड़ा दांव लगाया है। 

विज्ञापन
Asim Riaz will be a part of Khatron Ke Khiladi 13 Makers big bet on Sanaya Irani as well
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' अपने 13वें सीजन के साथ वापसी करने को लेकर सुर्खियों में है। रोहित शेट्टी के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस शो का पहला ऑडिशन 'बिग बॉस 16' में हुआ था। वहीं, अब इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को लेकर आए दिन नई रिपोर्ट सामने आ रही है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' को लेकर लेटेस्ट खबर है कि इसके लिए सनाया ईरानी को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा मेकर्स किन-किन सेलेब्स से बात कर रहे हैं, आइए जान लेते हैं-

Asim Riaz will be a part of Khatron Ke Khiladi 13 Makers big bet on Sanaya Irani as well
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए शिव ठाकरे का नाम फाइनल है। इसके अलावा प्रियंका चाहर चौधरी और शालीन भनोट का नाम भी चर्चा में हैं। अब टेलीविजन जगत के दो अन्य सितारों को शो के लिए अप्रोच किए जाने की जानकारी है। इनमें पहला नाम सनाया ईरानी का है। मेकर्स ने सनाया को मुंह मांगी कीमत देने का फैसला किया है। हालांकि, एक्ट्रेस इस शो का हिस्सा होंगी या नहीं इस पर अबतक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

Asim Riaz will be a part of Khatron Ke Khiladi 13 Makers big bet on Sanaya Irani as well
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी चाहते हैं कि आसिम रियाज उनके शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन का हिस्सा बनें। इसके लिए आसिम को मेकर्स की ओर से मोटी रकम ऑफर की जाने की जानकारी है। वहीं, आसिम की तरफ से भी अबतक शो में हिस्सा लेने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Asim Riaz will be a part of Khatron Ke Khiladi 13 Makers big bet on Sanaya Irani as well
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

बताते चलें कि आसिम रियाज कॉन्ट्रोवर्सियल शो 'बिग बॉस 13' में नजर आए थे। इस सीजन में आसिम रियाज की दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संग दोस्ती और दुश्मनी दोनों काफी पसंद आई थी। फिलहाल आसिम अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स और म्यूजिक एल्बम से लोगों का दिल जीतते हैं। 

विज्ञापन
Asim Riaz will be a part of Khatron Ke Khiladi 13 Makers big bet on Sanaya Irani as well
खतरों के खिलाड़ी 13 - फोटो : सोशल मीडिया

स्टंट बेस्ड शो 'खतरो के खिलाड़ी 13' का हिस्सा बनने के लिए अबतक शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अंकित गुप्ता, एंजल राय, गश्मीर महाजनी, सुम्बुल तौकीर खान, अर्चना गौतम, नकुल मेहता और मुनव्वर फारूकी को अप्रोच किया गया है। बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' इसी साल यानी 2023 में जुलाई या अगस्त महीने में शुरू हो सकता है। इसकी शूटिंग अर्जेंटीना में होने की खबरें हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed