बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जा रहे टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 11' सुर्खियों में बना हुआ है। शो से न सिर्फ कंटेस्टेंट्स रूपये जीत रहे हैं बल्कि अमिताभ बच्चन दर्शकों का दिल भी जीत रहे हैं। हाल ही में इस सीजन का पहला करोड़पति विनर सामने आया। जिसके बाद इस सीजन की दूसरी करोड़पति एक महिला बनी हैं। आइए जानते हैं इस महिला के बारे में।
1500 रुपये कमाने वाली महिला बनी केबीसी 11 की दूसरी करोड़पति विजेता, जानें कौन हैं बबीता ताड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल शो से पहले ही सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर कर इस बात का खुलासा कर दिया है कि सीजन की दूसरी करोड़पति एक महिला है। विजेता महिला का नाम बबीता ताड़े है। बबती महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील बनाने वालीं कुक हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
शो के प्रोमों में ही बबीता ने अमिताभ बच्चन के एक सवाल पर उनको बताया कि वो 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं। इस काम के लिए उनको 1500 रुपये वेतन मिलता है। इसके साथ ही बबीता कह रही हैं कि इस काम और इतने पैसे से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्हें बच्चों के लिए खिचड़ी बनाना पसंद है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
बबीता की तनख्वाह सुनकर अमिताभ बच्चन की हैरान रह जाते हैं। वहीं प्रोमो में बबीता कहती हैं कि इस शो को जीतकर वो ये साबित करना चाहती है कि एक खिचड़ी बनानी वाली भी अपने सपने पूरे कर सकती हैं।
शो में अमिताभ ने बबीत के साथ गेम खेलने के साथ ही कई बातें भी की। इस दौरान अमिताभ ने बबीत की एक ख्वाहिश भी पूरी की। शो के दौरान अमिताभ को बबीता बताया कि उनके पूरे परिवार में सिर्फ एक मोबाइल फोन है और उनके पास अपना मोबाइल नहीं है। ऐसे में शो के बीच में ही अमिताभ ने उन्हें फोन गिफ्ट किया।
पढ़ें: चंकी पांडे से कादर खान तक, ऐसे छह अभिनेता जो जितने प्यारे कॉमेडियन उतने ही खूंखार विलेन