{"_id":"5d7fa1af8ebc3e0130771acd","slug":"radha-of-shrimad-bhagwat-mahapuran-actress-shiny-doshi-birthday-party-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसे मनाया टीवी की 'राधा' ने अपना जन्मदिन, पार्टी में लगा टीवी के सितारों का मेला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कुछ ऐसे मनाया टीवी की 'राधा' ने अपना जन्मदिन, पार्टी में लगा टीवी के सितारों का मेला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 16 Sep 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाइनी दोशी की बर्थडे पार्टी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरियल श्रीमद भगवत महापुराण में राधा का किरदार अदा कर रहीं और हाल ही में वेब सीरीज़ जमाई राजा में नज़र आई शाइनी दोशी ने 15 सितंबर के अपना 30वां जन्मदिन मनाया। शाइनी के इस जन्मदिन के सेलीब्रेशन्स देखने लायक रहा। खास बात यह रही की टीवी जगत के कई जाने माने चेहरे इस पार्टी का हिस्सा रहे।
2 of 5
धीरज धूपर और विनी अरोड़ा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इस खास मौके पर शाइनी भी काफी स्टाइलिश नज़र आईं। काले रंग के जंपसूट और गोल्डन पेंडेंट पहने शाइनी अपने जन्मदिन की पार्टी पर भी फैशन गोल्स सेट करती नज़र आईं। वहीं जाने माने टीवी एक्टर धीरज धूपर भी अपनी पत्नी विनी अरोड़ा के साथ यहां पहुंचे। धीरज यहां कैजुअल और स्टाइलिश अटायर में दिखे, वहीं उनकी पत्नी विनी ब्लैक एंड व्हाइट चेक ड्रेस पहने काफी सुंदर लग रही हैं।
3 of 5
शाइनी और रजनीश दुग्गल
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्मों और टीवी दोनों पर काम कर चुके रजनीश दुग्गल भी इस पार्टी का हिस्सा रहे। रजनीश भी इस पार्टी में कैजुअल अटायर में पहुंचे। रजनीश ने फिर बर्थडे गर्ल के साथ एक खास तस्वीर भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाइनी दोशी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दर्जनों टीवी शोज़ में काम कर चुके रवि दूबे भी यहां स्टाइलिश अंदाज़ में नज़र आए। हाल ही में रवि ने टीवी से वेब माध्यम की ओर रुख किया है। रवि कुछ ही वक्त पहले लॉन्च हुई सीरीज़ जमाई राजा 2.0 में लीड रोल निभाते नज़र आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
शाइनी दोशी की बर्थडे पार्टी
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शाइनी की इस पार्टी में टीना दत्ता, प्रनीता पंडित, दलजीत कौर, आमिर अली और कई जाने माने टीवी कलाकार भी पहुंचे। शाइनी के इस 30वें जन्दिन की इन तस्वीर को देखने के बाद यह साफ है की सभी ने इस पार्टी में खूब मजा भी किया ही होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।