फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : शो छोड़ने की खबरों पर मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अगर मैं जाऊंगी तो...

Mon, 26 Jul 2021 07:44 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 26 Jul 2021 07:44 AM IST
विज्ञापन
Babitaji aka munmun dutta broke silence on leaving tarak mehta show rumours called it rubbish
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

टीवी जगत के सबसे मशहूर कॉमेडी शो में से एक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को दर्शकों का हमेशा से प्यार मिलता आया है। ये शो काफी लंबे समय से टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इसके हर एक किरदार को लोग खूब पसंद करते हैं। जहां जेठालाल-दयाबेन शो की जान हैं तो वहीं बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के चलते भी शो को गजब टीआरपी मिलती है। मुनमुन दत्ता पिछले काफी समय से किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।



शो छोड़ने की खबर पर मुनमुन ने तोड़ी चुप्पी

कुछ समय पहले जाति विशेष पर टिप्पणी करने को लेकर मुनमुन चर्चा में थीं तो कुछ दिनों से ऐसी खबरें भी आने लगीं थीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। दरअसल मुनमुन पिछले कुछ एपिसोड में नजर नहीं आईं जिसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि दया वकानी की तरह मुनमुन ने भी शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि बीते दिनों शों के मेकर्स ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। वहीं इस मामले पर अब मुनमुन दत्ता ने खुद चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि निगेटिव रिपोर्टिंग ने उनकी जिंदगी को कैसे प्रभावित कर दिया है।



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐌𝐔𝐍𝐌𝐔𝐍 𝐃𝐔𝐓𝐓𝐀 🧚🏻♀️🦋 (@mmoonstar)

Babitaji aka munmun dutta broke silence on leaving tarak mehta show rumours called it rubbish
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

बता दें कि पिछले दिनों कोरोना महामारी के चलते महाराष्ट्र में शूटिंग को बैन कर दिया गया था जिसके बाद सभी कलाकारों और क्रू को दमन में शिफ्ट किया गया है। वहां पर ही शूट हुए एपिसोड ‘मिशन कौवा’ का मुनमुन दत्ता हिस्सा नहीं थीं, तब ही से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। 

Babitaji aka munmun dutta broke silence on leaving tarak mehta show rumours called it rubbish
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

सबसे पहले तो मुनमुन ने शो छोड़ने और शूटिंग नहीं करने की खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है। एक इंटरव्यू में मुनमुन ने कहा कि, 'पिछले दो तीन दिनों में ऐसी झूठी बातें बताईं गईं जिनका मेरी जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। लोग कह रहे हैं कि मैंने शो के सेट पर रिपोर्ट नहीं किया जो पूरी तरह से गलत है। सच तो ये है कि शो के ट्रैक में मेरी जरूरत नहीं थी तो मुझे बुलाया ही नहीं गया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Babitaji aka munmun dutta broke silence on leaving tarak mehta show rumours called it rubbish
मुनमुन दत्ता - फोटो : Insatagram- @mmoonstar

मुनमुन ने कहा कि, 'सीन और अगला ट्रैक प्रोडक्शन तय करता है मैं तय नहीं करती। मैं सिर्फ काम पर जाती हूं, अपना काम करती हूं और वापस आ जाती हूं। जाहिर है अगर सीन में मेरी जरूरत नहीं होगी तो मैं शूटिंग नहीं करूंगी'। इसके साथ ही उन्होंने शो को छोड़ने वाली अफवाह को भी गलत बताया। मुनमुन ने कहा कि, 'अगर मैं शो को अलविदा कहने की योजना बना रही हूं तो इसकी घोषणा मैं खुद करूंगी क्योंकि मेरे किरदार से दर्शक जुड़े हुए हैं। अनुमान लगाने की बजाय उन्हें सच्चाई जानने का हक है'।

विज्ञापन
Babitaji aka munmun dutta broke silence on leaving tarak mehta show rumours called it rubbish
दिलीप जोशी एंड मुनमुन दत्ता फैन क्लब - फोटो : Social Media

बता दें कि उनसे पहले शो के मेकर्स ने भी इस पर खुलासा किया था। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक चैनल को बयान देते हुए बताया कि "मुनमुन दत्ता बतौर बबीता जी तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हिस्सा बनी हुई हैं। उनके शो छोड़ने के बारे में जो भी अफवाहें उड़ रही हैं, वे पूरी तरह से निराधार और गलत हैं। "

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed