फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: बप्पी लहरी ने सायली कांबले को दिया तोहफ़ा, करवाया घर का मेकओवर

Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 25 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Bappi Lahiri gifted Sayli Kamble got home makeover done
बप्पी लहरी-सायली कांबले - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो के बचे छह कंटेस्टेंट दर्शकों और जजों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं हर वीकेंड किसी खास मेहमान के आ जाने से शो की शोभा और भी बढ़ जाती है। इंडियन आइडल के मंच पर अब तक धर्मेंद्र से लेकर आशा भोसले और करिश्मा कपूर जैसे कई सितारे अतिथि के रूप में इंडियन आइडल के मंच पर नजर आ चुके हैं। इन सभी ने शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों की खूब हौसला अफजाही की। इस हफ्ते बप्पी लहरी भी नजर आए, जिन्होंने सिंगर्स प्रतियोगियों की सिंगिंग का खूब आनंद लिया। 



इस शो में अब छह प्रतियोगी रह गए हैं और हर कोई यही कोशिश कर रहा है कि वो अपने प्रशंसकों का और शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आए जज का दिल जीतने में कोई कसर ना छोड़ें। इसी क्रम में इस हफ्ते शो में अतिथि बनकर पहुंचे बप्पी लहरी का सबने खूब मनोरंजन किया। वहीं, बप्पी दा को आइडल सायली कांबले का गाना खूब पसंद आया।

Indian Idol 12: Bappi Lahiri gifted Sayli Kamble got home makeover done
सायली कांबले - फोटो : सोशल मीडिया

आइडल कंटेस्टेंट सायली कांबले ने आज ‘तम्मा तम्मा’ गाने पर ऐसा परफॉर्मेंस दिया कि सभी झूम उठे। यह परफॉर्मेंस देख ‘बप्पी दा’ जैसे महान संगीतकार ने सायली को कहा की ‘इस परफॉर्मेंस के बाद उनकी बोलती बंद हो गई। ’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


 
Indian Idol 12: Bappi Lahiri gifted Sayli Kamble got home makeover done
सायली - फोटो : सोशल मीडिया
सायली के परफॉरमेंस से प्रभावित बप्पी दा ने सायली को शाबासी दी और आगे की प्रतियोगिता के लिए सायली को दिल से शुभकामनाएं भी दीं।  इतना ही नहीं एपिसोड के दौरान बप्पी दा ने आशीर्वाद के रूप में सायली के घर का पूरा मेकओवर करा दिया। जिसे देख सायली खुशी से झूम उठीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Bappi Lahiri gifted Sayli Kamble got home makeover done
बप्पी लहरी ने पवनदीप को अपना तबला किया गिफ्ट - फोटो : Instagram

इसके अलावा बप्पी लहरी ने पवनदीप को भी एक खास गिफ्ट दिया। दरअसल, पवनदीप ने ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’ गाना गाया। उनके इस गाने से वहां पर मौजूद हर सदस्य मंत्रमुग्ध हो गया, लेकिन बप्पी लहरी को जिस चीज ने सबसे अधिक इंप्रेस किया वो था कि पवनदीप अपने गाने के साथ-साथ तबला भी बजा रहे थे। उनकी तारीफ करते हुए बप्पी लहरी ने कहा, ‘मैंने ऐसे किसी को भी तबला बजाते हुए गाना गाते हुए नहीं देखा है। इस बात के लिए मैं किसी को भी चुनौती दे सकता हूं, क्योंकि माइक पर गाते हुए तबला बजाना बिलकुल भी आसान नहीं है।'



 
विज्ञापन
Indian Idol 12: Bappi Lahiri gifted Sayli Kamble got home makeover done
सायली कांबले, अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन - फोटो : Instagram
बता दें कि इंडियन आइडल 12 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है ऐसे में हर किसी की यही कोशिश है कि वो इस सीजन को जीते। लेकिन पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल इस सीजन के ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक लोकप्रिय हैं लोग इनके गाने को काफी पसंद करते हैं और साथ ही इनके गानों को यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिलते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed