इंडियन आइडल 12 का फिनाले जितना करीब आ रहा है लोग इस शो के विजेता के बारे में जानने के लिए उतने ही उत्सुक हैं। इस शो के फिनाले में सिर्फ 20 दिन बाकी हैं और हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी सिंगर को अधिक से अधिक वोट दे रहा है। इंडियन आइडल टेलीविजन का एक ऐसा सिंगिंग रियलिटी शो है जिसे हमारे देसी दर्शक खूब पसंद करते हैं। हालांकि इंडियन आइडल 12 का ये सीजन कई गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में रहा है। लेकिन इसके बावजूद शो को लोगों के साथ-साथ कई बड़े दिग्गज कलाकारों का भी प्यार मिला है, जो इस शो में अतिथि बनकर पहुंचे।
Indian Idol 12: पवनदीप की मधुर आवाज से खुश हुए बप्पी लहरी, दिया ये खास तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवनदीप के गाने से खुश हुए बप्पी लहरी
इस शो में अब छह प्रतियोगी रह गए हैं और हर कोई यही कोशिश कर रहा है कि वो अपने प्रशंसकों का और शो में अतिथि बनकर आए लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस हफ्ते शो में अतिथि बनकर पहुंच रहें बप्पी लहरी पवनदीप के गाने से बहुत अधिक खुश हो जाएंगे और उन्हें एक खास गिफ्ट देंगे।
अपना तबला किया पवनदीप को गिफ्ट
पवनदीप के गाने से खुश होकर बप्पी लहरी उन्हें अपना तबला तोहफे के रूप में देते हुए नजर आएंगे। इंडियन आइडल के इस एपिसोड की एक झलक सामने आई है, जिसमें बप्पी पवनदीप को अपना तबला देते हुए नजर आ रहे हैं। बप्पी दा ने इस वीडियो में अपने तबले से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं चार साल की उम्र से तबला बजा रहा हूं और मैं तुम्हें तोहफे के रूप में तबला गिफ्ट कर रहा हूं।
अपने इस गाने से पवनदीप ने बप्पी लहरी को किया खुश
दरअसल पवनदीप ने ‘किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है’ गाना गाया। उनके इस गाने से वहां पर मौजूद हर सदस्य मंत्रमुग्ध हो गया, लेकिन बप्पी लहरी को जिस चीज ने सबसे अधिक इंप्रेस किया वो था कि पवनदीप अपने गाने के साथ-साथ तबला भी बजा रहे थे। उनकी तारीफ करते हुए बप्पी लहरी ने कहा, ‘मैंने ऐसे किसी को भी तबला बजाते हुए गाना गाते हुए नहीं देखा है। इस बात के लिए मैं किसी को भी चुनौती दे सकता हूं, क्योंकि माइक पर गाते हुए तबला बजाना बिलकुल भी आसान नहीं है।'
पवनदीप और अरुणिता हैं इस साल के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी
बता दें कि इंडियन आइडल 12 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है ऐसे में हर किसी की यही कोशिश है कि वो इस सीजन को जीते। लेकिन पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल इस सीजन के ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक लोकप्रिय हैं लोग इनके गाने को काफी पसंद करते हैं और साथ ही इनके गानों को यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिलते हैं।