फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार के बाद भी जीत है: Indian Idol में हारने वालों ने रचा इतिहास, जीतने वालों से भी ज्यादा कमाया नाम

Sun, 25 Jul 2021 12:42 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 25 Jul 2021 12:42 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol Not the Winners but losers Create History Neha Kakkar Monali Thakur Arijit Singh
नेहा कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। इस आखिरी मुकाबले में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुखप्रिया,  दानिश मोहम्मद, निहाल तारो, जैसे कंटेस्टेंट बचे हैं जिनके बीच कांटे की टक्कर है। इंडियन आइडल का 12वां सीजन कई कारणों से सुर्खियों में बना रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स फिनाले को और ज्यादा खास बनाने की कोशिशों में लगे हैं। 15 अगस्त को इस सीजन का विजेता मिल जाएगा। लेकिन कभी आपने गौर किया है कि क्या ऐसे रियलिटी शो जीतने से इन सिंगर्स का करियर आगे बढ़ पाता है या वहीं थम जाता है। पहले के सीजन के प्रतिभागियों की बात करें तो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol 12) समेत 'सा रे गा मा पा' और 'द वॉयस' जैसे म्यूजिकल रियलिटी शो के विजेताओं से कहीं ज्यादा नाम हारने वालों ने नाम कमाया है। आज इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सिंगर्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने रियलिटी शो तो नहीं जीता लेकिन जीतने वालों से ज्यादा शोहरत हासिल की ...

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम नेहा कक्कड़ का ही ले लेते हैं। पिछले कुछ सालों से 'इंडियन आइडल' के जजों के पैनल में रह चुकीं नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) 'इंडियन आइडल 2' में बतौर कंटेस्टेंट आईं थीं। उन्होंने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई थी लेकिन खिताब नहीं जीत सकीं। आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा बॉलीवुड की सबसे कामयाब सिंगर्स में से एक हैं।

Indian Idol Not the Winners but losers Create History Neha Kakkar Monali Thakur Arijit Singh
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अरिजीत सिंह का नाम भी इसी सूची में शामिल है। अरिजीत सिंह साल 2005 में आए सिंगिंग रिएलिटी शो 'फेम गुरुकुल' का हिस्सा थे। श्रेया घोषाल की तरह, संजय भंसाली ने इस शो के मंच पर उनकी आवाज को नोटिस किया और उन्हें काम की पेशकश की।

Indian Idol Not the Winners but losers Create History Neha Kakkar Monali Thakur Arijit Singh
मोनाली ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

'मोह मोह के धागे' की सिंगर मोनाली ठाकुर भी बॉलीवुड के बेस्ट सिंगर्स में से एक हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मोनाली साल 2005 की 'इंडियन आइडल' में टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में से एक थीं। हालांकि वो टॉप 8 में जगह नहीं बना सकीं लेकिन आज वो भी नेहा की तरह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol Not the Winners but losers Create History Neha Kakkar Monali Thakur Arijit Singh
अरमान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

अंतरा मित्रा, दर्शन रावल, अरमान मलिक जैसे सिंगर्स भी इस सूची में शामिल हैं, जिन्होंने संगीत रियलिटी शो में भाग लिया लेकिन खिताब नहीं जीत सके। आज वे इन शोज के विनर्स से कहीं ज्यादा फेमस हैं और नाम कमा रहे हैं।

विज्ञापन
Indian Idol Not the Winners but losers Create History Neha Kakkar Monali Thakur Arijit Singh
आदित्य नारायण - फोटो : instagram

गौरतलब है कि आदित्य नारायण ने 12वें सीजन के फिनाले को लेकर कई अहम बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि 'सबसे पहले तो हम खुश है कि हम मुंबई वापिस आ गए हैं। हालांकि, यहां पर भी हमारी कुछ सीमाएं तय है और हमें कुछ पाबंदियों के साथ शूटिंग करनी पड़ रही है। लेकिन हम बढ़िया और बड़ा फिनाले प्लान कर रहे हैं। जैसा कि हमारे कंटेस्टेंट्स बहुत अच्छे हैं और वे सभी अच्छा गाते हैं। फिनाले में सभी जज होंगे और फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के भी लोग शामिल होंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed