फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: शो साइन करते ही इस कॉमेडियन ने खरीद ली कार, कृष्णा अभिषेक ने वीडियो में कही बात

Sun, 25 Jul 2021 11:57 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: krushna abishek congrats sudesh lehri for purchasing second hand car
सुदेश लहरी - फोटो : Twitter-@sudesh_lehri

सोनी टीवी पर एक बार फिर ‘द कपिल शर्मा शो’ लौटकर आ रहा है। शो को लेकर दर्शकों और कलाकारों में जबरदस्त उत्साह देखने में आ रहा है। शो से जुड़ी कई सारी बातें भी सामने आ रही हैं। शो के प्रोमो में कपिल की ऑनस्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती गायब दिखाई दे रही हैं जिसके बाद से उनके शो छोड़ देने की बातें सामने आ रही है। शो पर नजर आने वाले कलाकार भी सोशल मीडिया पर सक्रिय होते जा रहे हैं।


वीडियो में दिख रहे सुदेश-कृष्णा
हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि सुदेश लहरी, जो कि उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने सेकंड हैंड कार खरीद ली है। वीडियो में दोनों दोस्त सड़क किनारे चलते हुए बात कर रहे हैं कि पैमेंट के अनुसार कार खरीदी जाती है। यह जोड़ी टीवी पर जितनी जबरदस्त लगती है, असल जिंदगी में भी दोनों कॉमेडियन के बीच खूब हंसी-मजाक होता रहता है। 

The Kapil Sharma Show: krushna abishek congrats sudesh lehri for purchasing second hand car
सुदेश, कृष्णा - फोटो : instagram

कृष्णा ने डाला वीडियो
कृष्णा ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि सुदेश शो साइन करने के बाद अब सेकंड हैंड कार लेने में कामयाब हो गए हैं और फिर वीडियो के अंत में वे कार दिखाने के लिए कैमरा करते हैं लेकिन वहां एक खटारा गाड़ी दिखती है। कैप्शन में भी उन्होंने सुदेश लहरी को बधाइयां दी हुई है।
 

The Kapil Sharma Show: krushna abishek congrats sudesh lehri for purchasing second hand car
सुदेश लहरी - फोटो : Twitter-@sudesh_lehri

इस बार शो में नजर आएंगे सुदेश  
कृष्णा और सुदेश की जोड़ी को लोग लंबे समय से टेलीविजन पर दर्शक देखते आ रहे हैं। ये दोनों जब साथ होते हैं तो इतना हंसाते हैं कि हंसते-हंसते दर्शक लोटपोट होने लगते हैं। कृष्णा जहां 2018 से इस शो में बने हुए हैं, वहीं सुदेश जल्द ही प्रसारित होने वाले इस शो में कीकू शारदा, भारती सिंह, अर्चना पूरन सिंह और चंदन प्रभाकर के साथ दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: krushna abishek congrats sudesh lehri for purchasing second hand car
कृष्णा-सुदेश - फोटो : TellyChakkar

साथ में जीता था गोल्ड मेडल
कृष्णा और सुदेश को कॉमेडी सर्कस में खूब पसंद किया जाता था, इस शो में दोनों ने साथ में एक से बढ़कर एक एक्ट करके लोगों को खूब हंसाया था और इनकी जोड़ी को गोल्ड मेडल भी मिला था। दोनों के गजब की कॉमिक टाइमिंग है। 

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: krushna abishek congrats sudesh lehri for purchasing second hand car
कपिल, सुमोना - फोटो : instagram

कपिल की पत्नी नहीं आएंगी नजर
सुमोना चक्रवर्ती, जो कि शो की पुरानी सदस्य हैं, उनके बारे में भी कहा जा रहा है कि वे अब शो का हिस्सा नहींं है। इस विषय में सुमोना ने एक भावुक सा कैप्शन लिखकर भी पोस्ट किया है। भारती शो का हिस्सा हैं लेकिन उन्होंने पिछले दिनों बताया कि उन्होंने शो के लिए अपनी फीस को खूब कम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed