फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: रीना रॉय ने खोल दिया अनु मलिक की जिंदगी का सबसे बड़ा राज, बोलीं- अनु ने भागकर शादी की थी

Sun, 25 Jul 2021 11:07 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 25 Jul 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Indian idol 12 reena roy disclosed Anu Malik secret said he got married to his wife by running away
रीना रॉय, अनु मलिक, अंजू मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी जगत का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो के बचे 6 कंटेस्टेंट दर्शकों और जजों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं हर वीकेंड किसी खास मेहमान के आ जाने से शो की शोभा और भी बढ़ जाती है। इस हफ्ते शो में मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय ने शिरकत की। रीना लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं ऐसे में उन्हें सामने देखकर कंटेस्टेंट और जजों का उत्साह काफी बढ़ गया। शो के दौरान रीना रॉय ने सभी के साथ मस्ती की साथ ही अपने फिल्मी और निजी जिंदगी के बारे में भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए।



रीना ने खोला अनु मलिक की जिंदगी का ये राज

इसके साथ ही रीना ने शो को जज अनु मलिक के जीवन को लेकर एक बड़ा ही चौंकाने वाला राज खोल दिया। दरअसल रीना ने बताया कि उन्हें बचपन में बाइक चलाने का बहुत शौक था। वो हमेशा अपने घर के पास बांद्रा में बचपन से ही बाइक चलाती आईं हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने समय में बांद्रा के 16वें रोड की गुंडी हुआ करती थीं और अपनी गैंग के साथ चलना पसंद करती थीं। उस दौरान ही अनु मलिक ने वहां से अपनी पत्नी अंजू मलिक के साथ भागकर उनसे शादी की थी।

Indian idol 12 reena roy disclosed Anu Malik secret said he got married to his wife by running away
अंजू मलिक, अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इससे पहले शायद ही कुछ लोग ये बात जानते होंगे कि अनु मलिक ने भागकर शादी की थी लेकिन अब उनका ये राज सामने आ गया। इस खुलासे के बाद अनु मलिका ने कुर्सी से उठकर अपनी बीवी से कैमरे के सामने कहा, 'अंजू देख लो ये मैं नहीं कह रहा ऐसा इन्होंने कहा है'। अब इस खुलासे से फैंस काफी हैरान हैं।

Indian idol 12 reena roy disclosed Anu Malik secret said he got married to his wife by running away
रीना रॉय - फोटो : रीना रॉय

बता दें कि रीना ने शो पर और भी कई मजेदार खुलासे किए। उन्होंने बताया की जंपिंग जैक जीतेंद्र वक्त के सबसे पाबंद कलाकार थे लेकिन बहुत ही कंजूस लगते थे। वहीं सेट पर सबसे लेट शत्रुघ्न सिन्हा आया करते थे। शो में इन सारे खुलासों से फैंस को बहुत ही मजा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian idol 12 reena roy disclosed Anu Malik secret said he got married to his wife by running away
रीना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बाइक को लेकर अपने प्यार पर रीना ने कहा कि, 'मैं रोज सुबह उठती ,अपनी बाइक लेती और फिर सड़क पर निकल जाया करती थी। एक बार जब मैं शूटिंग में व्यस्त थी तो मेरी बहन ने बाइक ले ली और चलाते वक्त खुद को घायल कर लिया। इसके बाद मेरी मां ने उन्हें बाइक वापस कर दी जिनसे हमने ली थी। हमारी मां का कहना था कि इस बाइक की घर में कोई जरूरत नहीं है'। ऐसे ही मजेदार खुलासों से ये शाम काफी यादगार बन गई। इसके साथ ही रीना ने पवनदीप और शनमुखप्रिया के गाने की काफी तारीफ की।

विज्ञापन
Indian idol 12 reena roy disclosed Anu Malik secret said he got married to his wife by running away
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Instagram

बता दें कि रविवार की शाम बप्पी लहरी संग सजने वाली है ऐसे में कंटेस्टेंट और भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। शो के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो खबर है कि ये 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑन एयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed