फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bade Achhe Lagte Hai: ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन का प्रोमो रिलीज, इन एक्टर्स को साथ देखकर खुश हुए फैंस

Tue, 25 Mar 2025 06:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 25 Mar 2025 06:30 PM IST
सार

सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का नया सीजन जल्द ही दर्शकों को देखने को मिलेगा। हाल ही में इस सीरियल का नया प्रोमो रिलीज हुआ। सीरियल के प्रोमो से एक अनोखी प्रेमी कहानी की झलक मिल रही है। 

विज्ञापन
Bade Achhe Lagte Hai New Season Promo Actor Shivangi Joshi Harshad Chopda Fans Reaction
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के नए सीजन में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18

सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के कई सीजन आ चुके हैं। हर बार नए चेहरों के साथ नई प्रेमी कहानी दर्शकों को देखने को मिलती है। हाल ही में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन का प्रोमो सामने आया है। इस बार सीरियल में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा नए किरदारों में नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।  

Bade Achhe Lagte Hai New Season Promo Actor Shivangi Joshi Harshad Chopda Fans Reaction
हर्षद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda

नए अंदाज में नजर आए हर्षद चोपड़ा
सोनीटीवीऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का प्रोमो साझा किया गया। इसमें अभिनेता हर्षद चोपड़ा का लुक काफी अलग नजर आया। लंबे बालों वाला उनका अंदाज फैंस को खूब भाया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्टर के नए लुक की तारीफ की है।   
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


 

Bade Achhe Lagte Hai New Season Promo Actor Shivangi Joshi Harshad Chopda Fans Reaction
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18

शिवांगी की सादगी ने जीता फैंस का दिल
शिवांगी जोशी की बात की जाए तो वह सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के प्राेमो में चश्मे वाले लुक में दिखीं। उनका पहनाव भी बहुत सादगी से भरा नजर आया। शिवांगी और हर्षद के किरदार प्रोमो में शॉपिंग करते हुए दिखे। दोनों एक्टर्स के बीच बहुत ही अच्छी केमिस्ट्री नजर आ रही हैं। इस प्रोमाे पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘शिवांगी बहुत प्यारी लग रही है।’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हर्षद और शिवांगी कितने क्यूट लग रहे हैं।’  

ये खबर भी पढ़ें: 'मुझे तीन बच्चों की मां बना दिया', ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने पर बोलीं 'नायरा' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bade Achhe Lagte Hai New Season Promo Actor Shivangi Joshi Harshad Chopda Fans Reaction
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18

क्या है नए सीजन की कहानी
सीरियल के प्रोमो के साथ एक कैप्शन भी साझा किया गया है, जिसमें लिखा, ‘ हैप्पीली मैरीड होना सबका ख्वाब है, पर कैसे? ये सिर्फ इनका राज है।’ इस बात के जरिए दर्शकों के बीच सस्पेंस पैदा किया जा रहा है कि आखिर हर्षद और शिवांगी के किरदारों के बीच किस तरह की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी।  

ये खबर भी पढ़ें: Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी कुशल टंडन संग करती दिखीं पार्टी, क्यों खुश हो गए एक्ट्रेस के फैंस 
विज्ञापन
Bade Achhe Lagte Hai New Season Promo Actor Shivangi Joshi Harshad Chopda Fans Reaction
'बड़े अच्छे लगते हैं के पुराने सीजन में राम कपूर और साक्षी तवंर - फोटो : इंस्टाग्राम: @sonytvofficial
राम कपूर वाला सीजन किया गया खूब पसंद 
पहले भी ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ नाम के सीरियल में राम कपूर और साक्षी तंवर नजर आए थे। इस सीजन को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था, इसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने राम और प्रिया के किरदार निभाए। यह प्रेम कहानी भी सादगी और मासूमियत से भरी थी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed