{"_id":"5ef999498ebc3e42e303eb80","slug":"balika-vadhu-fame-actress-avika-gor-transformation-look-then-and-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल बाद टीवी की 'बालिका वधू' अब दिखती हैं ऐसी, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना होगा मुश्किल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
12 साल बाद टीवी की 'बालिका वधू' अब दिखती हैं ऐसी, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना होगा मुश्किल
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 30 Jun 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गौर को आज भी आनंदी के नाम से जाना जाता है। सीरियल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। छोटी सी उम्र से ही अविका टीवी की बहू बन गईं और दर्शकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। 'बालिका वधू' सीरियल से लेकर अब तक अविका के लुक में काफी बदलाव आ गया है। अभिनेत्री 30 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर चलिए हम आपको उनके बदले लुक की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
अविका गौर ने साल 2008 में 'बालिका वधू' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरियल ने अविका को रातोंरात स्टार बना दिया। सीरियल में अविका राजस्थानी लिबास में नजर आईं। किरदार के लिए अविका गौर ने खुद को पूरी तरह से ढाल लिया था।
3 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अविका 'राजकुमार आर्यन' सीरियल में नजर आईं। इसमें अविका ने राजकुमारी भैरवी के बचपन का रोल निभाया था। 'बालिका वधू' के बाद अविका गौर का 'ससुराल सिमर का' शो चर्चा में रहा। इस सीरियल में अविका ने एक शादीशुदा महिला का रोल निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
'ससुराल सिमर का' सीरियल के दौरान अविका की उम्र बहुत कम थी। कम उम्र में अविका के शादीशुदा बहू का रोल निभाने को लेकर उन्हें आलोचना का सामना भी करना पड़ा। इस सीरियल में अविका 'बालिका वधू' से एकदम अलग लुक में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
अविका गौर
- फोटो : सोशल मीडिया
'ससुराल सिमर का' सीरियल के बाद अविका ने कई सारे रियलिटी शोज में भी हाथ आजमाया। अविका 'बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' भी किया। अविका फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। तस्वीरों में अविका के लुक को देखकर कहा जा सकता है कि वह अब काफी बदल गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।