सोशल मीडिया पर इन दिनों फेसएप का चलन काफी बढ़ा है। यूजर्स बॉलीवुड और टीवी के सितारों की तस्वीरों को एडिट कर उन्हें नया लुक दे रहे हैं जो वायरल भी हो रहा है। इस लिस्ट में अब 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी का नाम भी जुड़ गया है।
'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी का फीमेल लुक आया सामने, देखते ही अभिनेता ने कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में जब से 'रामायण' का प्रसारण दोबारा शुरू हुआ है सीरियल के सारे कलाकार चर्चा में आ गए हैं। यही नहीं ये कलाकार सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और फैंस से रूबरू होते रहते हैं। लॉकडाउन में सुनील लहरी की कई पुरानी तस्वीरें भी वायरल हुईं इन्हीं में से उनकी एक पुरानी तस्वीर को यूजर ने फीमेल लुक दिया।
अपने नए लुक को देखकर सुनील भी खुश हो गए। फेसएप की मदद से उनके चेहरे को लड़की में बदल दिया गया है। वो बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए सुनील लिखते हैं कि 'धन्यवाद लक्ष्मण जी की सेना, मुझे मेरे नए स्वरूप से मिलाने के लिए।'
Dhanyavad Lakshman Ji ki sena mujhe mere Ek Naye Swaroop Se milane Ke Liye😄😄😄😆😆 pic.twitter.com/UIB09MaBWN
सुनील इन दिनों अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा कर 'रामायण' के पीछे का किस्सा बताते रहते हैं। पर्दे पर जो सीन दिखने में आसान होते हैं कई बार उन्हें फिल्माने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सुनील के बिहाइंड द सीन के किस्से प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहे हैं।
सुनील ने हाल ही में बताया था कि 'रामायण' में समुद्र पार करने वाला सीन कैसे फिल्माया गया था। सुनील कहते हैं कि 'कुछ रियल बड़े स्टोन्स थे। स्टूडियो के अंदर जहां पानी भरा हुआ था वहां रियल स्टोन्स डालते थे वो पानी में डूब जाते थे और जो एक्रिलिक के स्टोन्स बनाए गए थे उनके ऊपर राम लिखा जाता था और वो तैरते रहते थे। सभी कैमरे की जब रिकॉर्डिंग को मिक्स किया गया और रिजल्ट देखा तो वह बहुत शानदार था।'
OMG! भाबी जी घर पर हैं की इस हीरोइन को गोरे होने के चलते नहीं मिला इंटरनेशनल फिल्म में काम