45वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। टीवी की दुनिया में टीआरपी रेटिंग बताने वाली इस लिस्ट ने खलबली मचा दी है। यही नहीं अमिताभ बच्चन और सलमान खान तक को भी अपने शो को लिस्ट में ऊपर बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
एकता कपूर को हुआ अब तक का सबसे बड़ा नुकसान, अमिताभ और सलमान भी नहीं बचा पाए अपनी जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 पहले हफ्ते से ही नंबर वन की पोजिशन पर है लेकिन इस हफ्ते सीरियल को तगड़ा झटका लगा है और दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। ऐसा लग रहा है शो में विक्रांत की वापसी दर्शकों को उस कदर भा नहीं रही जितनी उम्मीद की गई थी।
जी अनमोल पर आने वाले सीरियल कुमकुम भाग्य ने लंबे समय के बाद वापसी की है और पहले स्थान पर काबिज हुई। नागिन के शुरू होने से पहले कुमकुम भाग्य कई हफ्तों तक पहले स्थान पर बरकरार रहा। वहीं सीरियल महक ने लंबी छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर रहा।
सलमान खान का शो बिग बॉस हर साल टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना रहता है लेकिन इस साल पहले दिन से ही शो दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रही, जिसका नतीजा रहा बिग बॉस को 17वें नंबर से ही संतोष करना पड़ा। केवल बिग बॉस ही नहीं केबीसी 10 भी इस हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया। दूसरी ओर एकता कपूर के ही एक और सीरियल कसौटी 2 में कोमोलिका की एंट्री से कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
टॉप 10 शोज की लिस्ट-
1.कुमकुम भाग्य (जी अनमोल)
2.नागिन 3
3.महक
4.कुंडली भाग्य
5.कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
6.निमकी मुखिया
7.राधा कृष्ण
8.गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
9.तुझसे है राब्ता
10.रब्बा वे