फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP Week 17: 'अनुपमा' को टक्कर देने में सारे शो हुए फेल, टॉप 5 में इन सीरियल्स ने बनाई जगह

Fri, 06 May 2022 02:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 06 May 2022 02:50 PM IST
विज्ञापन
Barc trp week 17 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media

बार्क ने 17 वे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। पिछले हफ्ते सीरियल्स में आए ट्विस्ट एंड टर्न्स के बाद किस सीरियल को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया है इसका खुलासा आखिरकार आज हो ही गया है। पिछले हफ्ते सभी सीरियल्स में मची उथल-पुथल के बाद भी हर बार की तरह नंबर वन पर इस बार भी स्टार प्लस का प्रसिद्ध डेली सोप 'अनुपमा' ही रहा। वहीं, बाकी सीरियल्स के मेकर्स अपने शो को नंबर वन पर लाने के लिए हर हफ्ते कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन कोई भी सीरियल इस शो को टक्कर देने में सफल नहीं हो पा रहा है। चलिए देखते हैं इस हफ्ते कौन सा शो इस लिस्ट में कौन सी पोजीशन पर है?

Barc trp week 17 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
अनुपमा का किरदात निभातीं रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल 'अनुपमा' पिछले हफ्ते भी नंबर वन पर काबिज था। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते शो की टीआरपी में इजाफा देखने को मिला है। अब यह 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन तक पहुंच गई है। इस वक्त शो में अनुज और अनुपमा की शादी का सीक्वेंस चल रहा है, जिसमें अब तक दोनों की सगाई हो गई है। अब लोगों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है लेकिन देखना यह होगा कि यह बिना ड्रामे के हो सकेगी या नहीं।

Barc trp week 17 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया

गुम है किसी के प्यार में
नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह स्टारर यह सीरियल इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस हफ्ते इसे 2.4 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। सई और विराट की शादी के बाद चव्हाण निवास का पूरा माहौल ही बदल गया है। आगे आने वाले ट्विस्ट में भवानी पाखी को नजरअंदाज कर सई को घर की सारी जिम्मेदारी सौंप देगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Barc trp week 17 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया

ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस हफ्ते लिस्ट में एक पायदान ऊपर आ गया है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर यह शो 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गया है।

विज्ञापन
Barc trp week 17 chart anupamaa holds number one rank in the list top five shows ghum hai kisike pyaar mein imlie yeh hain chahatein
इमली - फोटो : Instagram

इमली
इमली इस बार एक स्थान आगे है। टॉप 5 सीरियल की लिस्ट में इमली चौथे नंबर पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते यह शो पांचवें नंबर पर था। इमली को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। इमली की कहानी में एक ही ट्रैक को काफी समय से ऊपर-नीचे किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed