हर हफ्ते नई-नई फिल्मों की रिलीज के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने हर बार की तरह 19वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लास का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा है। वहीं, इमली का पत्ता टॉप 5 की लिस्ट से साफ हो गया है। तो बिना देर किए चलिए बताते हैं कौन से सीरियल्स इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं...
TRP WEEK 19: टीआरपी की रेस में 'अनुपमा' को एक बार फिर मिला नंबर 1 का तमगा, टॉप 5 से इस शो का हुआ पत्ता साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजन शाही का शो 'अनुपमा' दर्शकों को बीच काफी पॉपुलर हो गया है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी बाकी के टीवी सीरियल यह भारी पड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। शो में दर्शकों को रुपाली गांगुली की अदाकारी काफी पसंद आ रही है। ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इंप्रेशंस भी वहीं बने हुए हैं, जहां पिछले हफ्ते थे। हालांकि, शो को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी इस शो के लिए फैंस का प्यार कम नहीं हो रहा है। इस हफ्ते शो को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई सालों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नंबर तीन पर था। वहीं, अब लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखा जा रहा है। जी, हां 'गुम है किसी के प्यार में' को धूल चटाते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता है ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इस हफ्ते शो 2.2 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
वहीं, स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' पिछली बार जहां दूसरे स्थान पर था। अब इस हफ्ते दर्शकों ने गेम पलट दिया है और शो तीसरे नंबर पर जा खिसका है। बता दें कि शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर था, लेकिन यह सप्ताह शो के लिए कुछ खास नहीं रहा है। दर्शकों को नील भट्ट, आयशा सिंह मुख्य किरदार में हैं। वहीं, ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी दिन-ब-दिन और घुमावदार होती जा रही है। इस हफ्ते शो 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
स्टार प्लस का शो 'फाल्तू' इस बार भी चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाए हुए है। दर्शकों को फाल्तू की कहानी इन दिनों खूब भा रही है, उसी का नतीजा है कि सीरियल बीते कई हफ्तों से लगातार चौथी पोजीशन पर ही बना हुआ है। हालांकि, शो के स्थान में सुधार नहीं हुआ है, लेकिन गिरावट भी दर्ज नहीं की गई है, जो अच्छी बात है। इस बार सीरियल को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।