फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में घायल हुआ टीवी का ये अभिनेता, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 05 May 2020 03:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 May 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Beyhadh 2 fame actor Shivin Narang hospitalised after injuring his hand at home
शिविन नारंग - फोटो : सोशल मीडिया

'बेहद 2' फेम अभिनेता शिविन नारंग घायल हो गए हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिविन के बाएं हाथ में चोट लगी है। आनन-फानन में उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।

Beyhadh 2 fame actor Shivin Narang hospitalised after injuring his hand at home
शिविन नारंग - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के मुताबिक, शिविन अपने घर के ग्लास टेबल पर गिए गए थे। उनके बाएं हाथ में काफी चोट आई है। इस दौरान उनके हाथ से काफी खून निकला। अभिनेता से जुड़े सूत्र ने बताया कि जब शिविन गिरे तो ग्लास टेबल के टुकड़े हो गए थे। इस वजह से उन्हें काफी चोट लग गई।

Beyhadh 2 fame actor Shivin Narang hospitalised after injuring his hand at home
Shivin Narang - फोटो : amar ujala mumbai

फिलहाल शिविन की हालत स्थिर है। लॉकडाउन की वजह से समस्या ये भी है कि वो अपने माता-पिता से भी नहीं मिल पा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक जनवरी को शिविन के साथ एक हादसा हो चुका है उस दौरान उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। 'बेहद 2' की शूटिंग के दौरान जब शिविन एक अन्य अभिनेत्री को बचाने की कोशिश कर रहे थे तब भी उनके बाएं हाथ पर चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beyhadh 2 fame actor Shivin Narang hospitalised after injuring his hand at home
Shivin Narang - फोटो : Social Media

पिछले दिनों शिविन की बिल्डिंग में भी कोरोना का मरीज पाया गया था जिसके बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। शिविन मुंबई के मलाड में रहते हैं। 

विज्ञापन
Beyhadh 2 fame actor Shivin Narang hospitalised after injuring his hand at home
Shivin Narang - फोटो : amar ujala, mumbai

लॉकडाउन से पहले शिविन नारंग सोनी टीवी के सीरियल 'बेहद 2' में नजर आ रहे थे। लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग भी रोकनी पड़ी। अब इस शो को बंद करने का फैसला लिया गया है। चैनल के अनुसार, 'मार्च से सभी शूट बंद है। हम जिस आपातकालीन परिस्थिति में हैं उसके चलते शो के तार्किक अंत को शूट नहीं कर सकते हैं। शोज के निर्माताओं के साथ बातचीत के बाद यह निश्चित किया गया है कि अभी के लिए इन शोज को समाप्त कर दिया जाए।'

कोरोना के खिलाफ जारी पीएम मोदी की जंग को असफल करने वालों पर अनुपम खेर का तंज, बोले- 'सच्चाई की खुशबू..'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed