{"_id":"61b9c4b22154cb084316e4e2","slug":"bhabiji-ghar-par-hai-bhabiji-imposed-another-sixer-hence-asif-sheikhs-name-entered-in-guinness-book","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhabiji Ghar Par Hai: ‘भाबीजी’ ने लगाया एक और सिक्सर, इसलिए गिनीज बुक में दर्ज हुआ आसिफ शेख का नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bhabiji Ghar Par Hai: ‘भाबीजी’ ने लगाया एक और सिक्सर, इसलिए गिनीज बुक में दर्ज हुआ आसिफ शेख का नाम
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 15 Dec 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धारावाहिक ‘भाबीजी घर पर हैं‘ ने 1700 एपिसोड्स पूरे कर अपनी उपलब्धियों की लंबी लिस्ट में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। इस शो में विभूति नारायण मिश्रा के रूप में आसिफ शेख, अंगूरी भाबी के रूप में शुभांगी अत्रे, मनमोहन तिवारी के रूप में रोहिताश्व गौड़, अनीता भाबी के रूप में नेहा पेंडसे, सक्सेना के रूप में सानंद वर्मा, रूसा के रूप में चारूल मलिक, टीका के रूप में वैभव माथुर, मलखान के रूप में दीपेश भान और टिल्लू के रूप में सैयद सलीम जैदी जैसे कई मशहूर कलाकार काम कर रहे हैं। शो अपने विचित्र किरदारों, मजेदार संवादों और एक-दूसरे की बीवियों का दिल जीतने के लिये मिश्रा एवं तिवारी के बीच जारी नोंक-झोंक के कारण भारतीय टेलीविजन पर काफी चर्चित रहा है।
2 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस कामयाबी के बारे में अभिनेता आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा) कहते हैं, ‘‘इस शो ने मुझे अपनी कला और कारीगरी को एक्सप्लोर करने की पूरी आजादी दी है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे एक ही शो में 300 से ज्यादा अनूठे किरदारों को निभाने का मौका मिलेगा और इसके लिये मेरा नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड्स में दर्ज होगा। इस अवसर के लिये मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा और उम्मीद है कि यह शो ऐसे ही हर दिन कामयाबी की बुलंदियां छूता रहे।”
3 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाबी) ने कहा, ‘‘1700 एपिसोड्स का सफर पूरा करना हम सभी के लिये एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अद्भुत टीम का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और बहुत-बहुत आभारी हूं मैं शो बनाने वालों की कि उन्होंने मुझे अंगूरी भाबी का किरदार निभाने का मौका दिया। इस शो के हर किरदार को बहुत खूबसूरती से लिखा गया है और उन सभी की अपनी एक अलग पहचान है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक की इस उपलब्धि पर रोहिताश्व गौड़ (मनमोहन तिवारी) कहते हैं, ‘‘मुझे इस शो से बहुत प्यार है और इसने मेरे कॅरियर को आकार देने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई है और मुझे बेहतरीन दर्शक दिये हैं। मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने में मुझे बहुत मजा आता है और मुझे खुशी है कि दर्शक मुझे स्क्रीन पर इतना ज्यादा पसंद करते हैं।”
विज्ञापन
5 of 5
भाबीजी घर पर हैं
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली नेहा पेंडसे कहती हैं, ‘‘मैं इसी साल इस धारावाहिक से जुड़ी हूं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि मैं कई सालों से यह शो कर रही हूं। मैं एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला अनीता भाबी का किरदार निभा रही हूं। मुझे ऐसा लग रहा है कि 1700 एपिसोड्स का सफर पूरा करना मेरी कोई व्यक्तिगत उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिये सभी लोगों को ढेरों बधाईयां।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।