{"_id":"60efbb4b4781b6194d1d1ec2","slug":"bharat-of-ramanand-sagar-ramayana-sanjay-jog-age-death-wife-children-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामायण: रामभक्त 'भरत' संजय जोग जिसे भूल गई दुनिया, 40 की उम्र में लीवर फेल होने से हुई मौत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रामायण: रामभक्त 'भरत' संजय जोग जिसे भूल गई दुनिया, 40 की उम्र में लीवर फेल होने से हुई मौत
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी....राम के वनवास के बाद जब भरत और राम का संवाद होता है उस वक्त ये गीत सभी को भावविभोर कर जाता है। भरत अपने शीश पर खड़ाऊं और आंख में आंसू लेकर निकल पड़ते हैं। यह तथ्य तो सब जानते हैं कि भरत ने अयोध्या के राजसिंहासन पर राम के स्थान पर कभी न बैठने का निश्चय किया था। उन्होंने राम की खड़ाऊ को उनके स्थान पर सुसज्जित कर राम के वापस आने तक अयोध्या का शासन चलाया था। इस दौरान उन्होंने कभी राजमहल में प्रवेश नहीं किया।
अमर हो गया भरत का किरदार
पर्दे पर जिस तरह अरुण गोविल ने श्री राम का करिदार जीवंत कर दिया उसी तरह संजय जोग ने भरत के किरदार में जान डाल दी थी। 'भरत' का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय जोग आज हमारे बीच नहीं हैं। महज 40 साल की उम्र में ही उनकी मौत हो गई थी।
2 of 6
रामायण
- फोटो : सागर आर्ट्स
संजय जोग का जन्म 24 सितंबर 1955 को नागपुर में हुआ था। 1980-90 के दौर में संजय टीवी के मशहूर अभिनेता रहे लेकिन वो कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे वे तो एयरफोर्स पायलट बनने की चाह रखते थे। लेकिन उनके माता-पिता को ये मंजूर नहीं था।
3 of 6
भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया, जिसमें 30 से अधिक फिल्में मराठी भाषा में थीं। कुछ गुजराती और कुछ हिंदी की फिल्में। हिंदी सिनेमा में उन्होंने 'जिगरवाला' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भरत
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय की जब पहली मराठी फिल्म फ्लॉप हुई तो वे मुंबई से नागपुर लौट आए और खेती करने लगे। खेती के काम से ही एक बार मुंबई आए तो उन्हें एक और मराठी फिल्म फिल्म ऑफर हो गई। फिल्म सुपरहिट रही और संजय जोग का करियर चल निकला।
विज्ञापन
5 of 6
माया बाजार
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण में संजय को पहले 'लक्ष्मण' का रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने 'रामायण' में खुद से काम करने की इच्छा जताई तो उन्हें 'भरत' का किरदार मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।