{"_id":"615e72588ebc3e57153b75f8","slug":"bharti-singh-gave-befitting-reply-to-trollers-who-says-harsh-limbachiya-is-taking-advantage-of-her-popularity","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटा पर्दा: भारती सिंह की लोकप्रियता का फायदा उठाते हैं पति हर्ष लिम्बाचिया? ट्रोल्स को लॉफ्टर क्वीन ने दिया करारा जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटा पर्दा: भारती सिंह की लोकप्रियता का फायदा उठाते हैं पति हर्ष लिम्बाचिया? ट्रोल्स को लॉफ्टर क्वीन ने दिया करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हर्ष लिम्बाचिया, भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारती सिंह टीवी जगत का बड़ा नाम हैं और आज वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भारती ने कड़ी मेहनत से खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया हैं जहां वो टीवी की लॉफ्टर क्वीन कही जाती हैं। वो स्टैंडअप कॉमेडी तो शानदार करती ही हैं साथ ही उनकी और हर्ष लिम्बाचिया की जुगलबंदी भी फैंस को काफी पसंद आती है। भारती जहां कॉमेडियन हैं तो वहीं हर्ष एक लेखक हैं जो उनके लिए लाइन लिखते हैं। हर्ष अब तक पर्दे के पीछे रहते थे लेकिन भारती से शादी के बाद वो उनके साथ कई शोज में साथ नजर आ चुके हैं और होस्टिंग के मामले में दोनों का कोई सानी नहीं हैं।
भारती ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
हालांकि भारती और हर्ष भी अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर विवाद में फंस जाते हैं और ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। कई लोग इस बात पर भी हर्ष लिम्बाचिया पर निशाना साधते हैं कि वो भारती सिंह की लोकप्रियता का फायदा उठाते हैं। इसे लेकर अब भारती ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
2 of 5
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में भारती ने कहा कि ये कोई ऐसी बड़ी बात है ही नहीं क्योंकि वो उन्हें और हर्ष को पता है कि दोनों एक दूसरे के लिए कितने मायने रखते हैं। वो अपने रिश्ते को लेकर बिल्कुल सिक्योर महसूस करती हैं। भारती ने कहा कि, 'भले ही दुनिया को हमारी जुगलबंदी ना समझ आती हो लेकिन हम जिनके साथ काम करते हैं उन्हें पता है कि भारती लाइन तभी बोलेगी जब हर्ष उसे लिख कर देगा'।
3 of 5
भारती सिंह- हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती ने कहा कि, 'हम दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं और जब हम साथ काम करते हैं तो धमाल मचा देते हैं। मुझे हर्ष की लिखी स्क्रिप्ट पर काम करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि वो मुझे अच्छे से समझता है। हमें फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं जब तक हम मजबूत हैं और एक साथ खड़े हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया
- फोटो : इंस्टाग्राम
भारती और हर्ष ने साल 2017 में शादी की थी और उनकी शादी में टीवी जगत के कई मशहूर सितारे नजर आए थे। इसके बाद से दोनों ने कई टीवी शो होस्ट किया है। वो डांस दीवाने में साथ नजर आते हैं और उनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की कॉमिक टाइमिंग के सभी दीवाने हैं।
भारती और हर्ष से अक्सर ये सवाल पूछा जाता है कि वो माता पिता कब बन रहे हैं। इस पर भारती ने कहा था कि, 'बन जाएंगे यार, जब बनना होगा, आपको इतनी जल्दी क्यों हैं? भारती हाल ही में अपने वेट लॉस ट्रांसफर्मेशन को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने करीब 15 किलो वजन घटा लिया है और अब वो पहले से और फिट नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।