{"_id":"5d7e3ef38ebc3e93bc1995e5","slug":"bharti-singh-says-kapil-sharma-leave-drinking-and-smoking-after-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू में भारती सिंह ने खोले कई राज, बोलीं- 'शादी के बाद कपिल ने छोड़ी शराब और सिगरेट'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंटरव्यू में भारती सिंह ने खोले कई राज, बोलीं- 'शादी के बाद कपिल ने छोड़ी शराब और सिगरेट'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma and Bharti Singh
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'द कपिल शर्मा शो' टीआरपी में लगातार टॉप 5 में जगह बनाए हुए है। इस शो में बाकी सभी सितारों की तरह भारती सिंह भी कॉमेडी का तड़का लगाती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने कपिल शर्मा से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। भारती ने कपिल के साथ काम करने के अनुभव और उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले।
2 of 5
Kapil and Bharti
- फोटो : file photo
भारती ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा- 'हर किसी को कठिन वक्त से गुजरना पड़ता है। खुश हूं कि कपिल ने पूरी ताकत के साथ दमदार वापसी की है। कपिल को वापसी की जरूरत थी। उनके साथ शो में काम कर लोगों ने महंगी कारें और बड़े घर खरीद लिए हैं।'
3 of 5
ginni chatrath with kapil sharma
- फोटो : amar ujala
'शादी के बाद कपिल की जिंदगी में बहुत बदलाव आए हैं। कपिल पहले बहुत पार्टी करते थे लेकिन अब उन्होंने यह सब करना बंद कर दिया है। शराब और सिगरेट भी छोड़ दी है। ज्यादा समय परिवार को देते हैं। वह शूट करके 10 से साढ़े दस बजे तक घर के लिए निकल जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
इसके साथ ही भारती ने बताया कि गिन्नी प्रेग्नेंट होने के बाद भी शो की टीम का बहुत ख्याल रखती हैं। भारती ने कहा, 'गिन्नी बहुत ही प्यारी हैं। जब भी शो की टीम कपिल के घर रिहर्सल के लिए जाती है तो वह खुद हमें खाना सर्व करती हैं। हालांकि, कपिल के घर में तीन कुक पहले से मौजूद हैं, फिर भी गिन्नी खुद सारा काम देखती हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
Bharti and Kapil
- फोटो : file photo
'प्रेग्नेंसी के दौरान भी गिन्नी घंटों खड़ी रहकर सबका ख्याल रखती हैं।' कपिल के बारे में बताते हुए भारती सिंह ने कहा, "कपिल भैया सबसे बेस्ट हैं।" पिंकविला वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया था कि यह समय पूरे परिवार के लिए भी बहुत खास और भावनात्मक है। उन्होंने कहा, "मेरा पूरा परिवार मेरे बच्चे का स्वागत करने के लिए बेताब है । हम इतने एक्साइटेड हैं कि मैंने और गिन्नी ने अपने बच्चे के लिए छोटी-छोटी चीजें खरीदना भी शुरू कर दी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।