फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: सनोज राज के करोड़पति बनने के बाद मां का आया बयान, बोलीं- 'बिल्कुल नहीं थी उम्मीद'

Sun, 15 Sep 2019 06:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 15 Sep 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
KBC 11 first crorepati Sanoj Raj mother revealed what she will do with this money
अमिताभ और सनोज राज - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बिहार के जहानाबाद जिले के सनोज राज (Sanoj Raj) ने 'केबीसी' के 11वें सीजन के पहले करोड़पति बन इतिहास रच दिया है। सनोज की इस जीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। सनोज ने 15वें सवाल का जवाब देकर 1 करोड़ जीते। सनोज की इस जीत से उनका परिवार बेहद खुश है। 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद हर एक मन में सवाल आता है कि आखिर वह सबसे पहले इन पैसों का इस्तेमाल कहां करेंगे? एक इंटरव्यू के दौरान सनोज की मां ने यह बात बताई। 

KBC 11 first crorepati Sanoj Raj mother revealed what she will do with this money
Sanoj Raj - फोटो : Amar Ujala

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में सनोज राज की मां ने बेटे की जीत पर खुशी जाहिर की। सनोज की मां ने कहा- 'हमें बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि वो जीतेगा, लेकन वह जीत कर आया। इसके बाद जब सनोज की मां से पूछा गया कि इन पैसों का क्या करने वाले हैं?' 

KBC 11 first crorepati Sanoj Raj mother revealed what she will do with this money
सनोज राज - फोटो : Twitter

इस पर सनोज की मां ने कहा- 'पता नहीं क्या करेंगे, लेकिन सनोज ने तो यह पैसे परिवार को सौंप दिए हैं। सनोज ने कहा है कि यह पैसे मेरे परिवार के लिए ही हैं।' करोड़पति बनने के बाद सनोज ने भी इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए। सनोज ने 'कौन बनेगा करोड़पति 11' के सेट पर हुई कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने यह बताया कि वो शो में किस बात को लेकर सबसे ज्यादा परेशान हो जाते थे। शो में एंट्री के बाद उन्हें मुंबई के एक होटल में ठहराया गया था। उस दौरान उन्हें कुछ समस्याएं हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 11 first crorepati Sanoj Raj mother revealed what she will do with this money
sanoj raj - फोटो : social media

सनोज ने बताया कि 'शो में कंटेस्टेंट के कपड़ों को लेकर बेहद ध्यान दिया जाता था। इससे हम सब परेशान हो जाते थे। हम 10 कंटेस्टेंट थे और सभी दोस्त थे। मुझे जिस बात से सबसे ज्यादा परेशानी हुई, वो थे कपड़े। मैं कपड़े हमेशा आराम को ध्यान में रखकर पहनता हूं लेकिन यहां पर शो के हिसाब से फिटिंग और कलरफुल कपड़े पहनने होते हैं। ऐसे में कपड़ों के चुनाव में बहुत मेहनत करनी पड़ती थी।'

विज्ञापन
KBC 11 first crorepati Sanoj Raj mother revealed what she will do with this money
Sanoj Raj and Amitabh Bachchan - फोटो : Sony Liv Video

'केबीसी 11' तक का सफर सनोज के लिए काफी संघर्षों भरा रहा है। अमर उजाला के साथ बातचीत में सनोज ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया। सनोज जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी हैं। उनके पिता एक किसान हैं लेकिन पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की। गांव में सरकारी स्कूल के हालात अच्छे नहीं थे तो प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। सनोज ने बीई की पढ़ाई की है। इस दौरान उनका कैंपस प्लेसमेंट हुआ। सनोज का सपना आईएएस बनने का है जिसकी वो तैयारी भी कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- केबीसी 11: करोड़पति बनते ही सनोज राज ने दिखाए 'तेवर', बोले- 'शो की ये बात लगती है सबसे बुरी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed