हाल ही में BARC ने 44 दिन की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है। इस रेटिंग में स्टार प्लस का नया चैनल स्टार भारत काफी आगे है। चैनल का शो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की टीआरपी बहुत अच्छी है। ये शो टॉप 20 की लिस्ट में शामिल हो गया है।
चाहे सलमान हों, किसिंग सीन या हद से ज्यादा बेशर्मी, जानें Bigg Boss की TRP कितनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैनल के कई शो जैसे 'जीजी मां', 'काल भैरव रहस्य' और 'निमकी मुखिया' जैसे सीरियल टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। ये रिपोर्ट बिग बॉस के लिए काफी चौंकाने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीआरपी की रेस में बिग बॉस टॉप 10 में भी नहीं है।
पढ़ें- Bigg Boss 11: बाहर टास्क कर रहे थे घरवाले, बंदगी-पुनीश को मिला मौका और तोड़ दीं सारी हदें
पुनीश और बंदगी की हॉट केमेस्ट्री दिखाने के बाद भी बिग बॉस अभी काफी पीछे है। पहले नंबर की बात करें तो जी टीवी के 'कुंडली भाग्य' ने बाजी मारी ली है। ये शो नंबर 1 पर है। इसके बाद 'महक, पिया अलबेला और ये रिश्ता क्या कहलाता है' दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।
पढ़ें- छोटी ड्रेस में ऐश्वर्या की ऐसी तस्वीरें आईं सामने, अभिषेक को कहना पड़ा- 'डिलीट कर दो फोटो'
'ये हैं मोहब्बतें' और रियलिटी शो 'सुपर डांसर' ने अपनी जगह टॉप 10 में बना ली है। 'सुपर डांसर' एक मात्र रियलिटी शो है जो टॉप 10 में शामिल है। बता दें कि ये रेटिंग रूलर और अर्बन चार्ट को मिलाकर निकाली गई है।
बार्क ने 44 दिन की इस रिपोर्ट में 'कुंडली भाग्य' को नंबर 1 बताया है। वहीं बिग बॉस इतना बोल्ड कंटेंट दिखाने के बावजूद टॉप 10 की लिस्ट से बाहर है। सलमान खान भी इस बार टीआरपी नहीं बढ़ा पा रहे हैं। बिग बॉस एक एपिसोड का 11 करोड़ रुपए ले रहे हैं लेकिन टीआरपी के मामले में फिसड्डी रह गए हैं।