{"_id":"5a5dcacf4f1c1b7e268b4aca","slug":"bigg-boss-11-winner-shilpa-shinde-eager-to-host-marathi-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान ने किया खुलासा-शुरू होने वाला है ये शो, शिल्पा बोलीं- 'मैं होस्ट करने को तैयार हूं'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान ने किया खुलासा-शुरू होने वाला है ये शो, शिल्पा बोलीं- 'मैं होस्ट करने को तैयार हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने अपनी दिली इच्छा सामने रखी है। इससे पहले शिल्पा ने बताया था कि वे अब छोटे पर्दे पर और काम करना नहीं चाहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने इस रियल्टी शो में काम करने के लिए इच्छा जताई है...
2 of 5
Shilpa Hina
बता दें कि शिल्पा ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे मराठी में शुरू होने वाले रियल्टी शो बिग बॉस को होस्ट करना चाहती हैं। शिल्पा ने ये भी बताया कि वे अभी घर से तीन महीनों के बाद बाहर आईं है तो अभी क्या-क्या प्लान हैं कह पाना मुश्किल हैं। शिल्पा ने कहा कि वे किसी टीवी शो में हाथ नहीं डालेंगी लेकिन अगर कोई अच्छा रियल्टी शो मिलता है तो वे जरूर करेंगी।
3 of 5
shilpa and vikas
शिल्पा ने आगे कहा कि सलमान ने बताया कि मराठी में बिग बॉस शुरू होने वाला है तो इस पर शिल्पा ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वे इस शो को जरूर होस्ट करना चाहेंगी। बता दें कि शिल्पा ने बिग बॉस में उनके साथी विकास गुप्ता से भी उनकी एक वेब सीरिज में काम करने का वादा किया हुआ है जिसे वे पूरा करने की बात कह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shilpa and Arshi
वहीं, शिल्पा ने घर के माहौल के बारे में भी बताया कि घर में अर्शी खान ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और साथ ही उन पर हुकुम भी चलाने की कोशिश की। शिल्पा ने कहा कि वे चाहती थी कि मैं घर में उनके अलावा किसी से बात ना करुं। जहां तक सवाल आकाश ददलानी का है उन्होंने भी बहुत परेशान किया लेकिन वे एक बेवकूफ इंसान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Shilpa and Hina
लेकिन शिल्पा सबसे ज्यादा गुस्सा हिना खान को लेकर हैं वो इसलिए कि हिना ने ही घर में सबसे ज्यादा उन्हें बदनाम किया है। यहां तक कि मेरे काम और तरीकों को गलत ठहराया। इतना ही नहीं हिना खान ने हद पार करते हुए मेरे चरित्र पर भी कई सवाल किए। बता दें कि शिल्पा ने साफ कर दिया है कि वे अब कभी भी हिना खान की शक्ल नहीं देखाना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।