{"_id":"5b8f5d2f867a55485b30dc26","slug":"kaun-banega-carorepati-amitabh-bachchan-contestant-somesh-not-answered-pnr-question","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 10: रेलवे अफसर होकर भी PNR का मतलब नहीं बता पाए सोमेश, फिर भी जीते 25 लाख","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 10: रेलवे अफसर होकर भी PNR का मतलब नहीं बता पाए सोमेश, फिर भी जीते 25 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 10 शुरू हो चुका है। दूसरे एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने रेलवे कर्मचारी सोमेश कुमार चौधरी रहे। सोमेश बिहार के रहने वाले हैं। फिलहाल वो इंडियन रेलवे में वेस्ट बंगाल के न्यू कूच बेहर में टिकट एग्जामिनर के पर कार्यरत हैं।
2 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
सोमेश कुमार के सामने लाइफ लाइन में केबीसी की एक्सपर्ट टीवी जर्नलिस्ट ऋचा अनिरुद्ध थीं। रेलवे कर्मचारी होने के बावजूद सोमेश रेलवे से जुड़ा ही एक आसान सा जवाब नहीं बता पाए। सोमेश ने जल्द ही तीन लाइफ लाइन गंवा दीं। उसके बाद उनसे पूछ गया कि रेलवे और एयर टिकट के संबंध में पीएनआर में आर का क्या मतलब होता है।
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
पीएनआर का फुलफॉर्म पैसेंजर नेम रिकॉर्ड होता है। यहां आर का मतलब रिकॉर्ड से है। इस सवाल के लिए सोमेश ने चौथी लाइफ लाइन जनता की राय चुनी। बाद में सोमेश ने अच्छे तरीके से खेलते हुए 25 लाख रुपये जीत लिए। अब आगे के सवालों के लिए सोमेश बुधवार को भी खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केबीसी
सोमेश अगर अगले सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए तो उनकी ईनामी राशि घट जाएगी। वो अपनी चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर चुके हैं। शो होस्ट के दौरान सोमेश ने अपनी जिंदगी के कई किस्से अमिताभ बच्चन से शेयर किए। वो जीती हुई रकम से अपनी मां के लिए नई कार खरीदना चाहते हैं। साथ ही अपने भाई के लिए एक म्यूजिक इंस्टीट्यूट भी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
केबीसी
सोमेश पिछले 9 साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे। हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगती थी लेकिन छोटी बहन नीतू मिश्रा के बार-बार कहने के बाद उन्होंने केबीसी में फिर से रजिस्ट्रेशन कराया। 6 जून को रजिस्ट्रेशन के बाद केबीसी से सोमेश को फोन आया। सोमेश से तीन सवाल पूछे गए। सही जवाब देने के बाद उन्हें ऑडिशन के लिए वाराणसी बुलाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।