फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोट को तरसी अनूप-जसलीन की जोड़ी, सबसे सस्ते श्रीसंथ को मिले सबसे ज्यादा, जानिए किसे मिले कितने

Sun, 07 Oct 2018 04:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 07 Oct 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota Jasleen Matharu Karanvir Bohra, Srishty Rode, Sreesanth total vote count
bigg boss nominated

'बिग बॉस' के घर से बेघर होना कोई नहीं चाहता। इस घर में रहकर न केवल कंटेस्टेंट का नाम होता है बल्कि मोटी रकम के साथ साथ टीवी सीरियल या फिर फिल्मों के ऑफर्स मिलने की भी गुंजाइश रहती है। हालांकि नियम के मुताबिक 'वीकेंड का वार' में किसी न किसी का घर से जाना तय होता है। इस बार घर से बेघर होने के लिए एक जोड़ी के अलावा 3 सिंगल सेलिब्रिटी नॉमिनेट हुए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अब तक किस जोड़ी को कितने वोट मिले हैं।

Bigg Boss 12 Anup Jalota Jasleen Matharu Karanvir Bohra, Srishty Rode, Sreesanth total vote count
anup jasleen

इस बार घर से बेघर होने के लिए अनूप जलोटा-जसलीन की जोड़ी के अलावा सिंगल में श्रीसंथ, करणवीर बोहरा और सृष्टि रोडे का नाम शामिल है। वैसे तो घर में हुए सभी टास्क में सिंगल और जोड़ीदार के बीच कांटे का मुकाबला होता है लेकिन जो वोट सामने आए है उससे इतना तो साफ हो गया है घर में सेलिब्रिटी के सामने अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी काफी कमजोर है।

 

Bigg Boss 12 Anup Jalota Jasleen Matharu Karanvir Bohra, Srishty Rode, Sreesanth total vote count
votes

'बिग बॉस वोटिंग लाइन' के मुताबिक श्रीसंथ को दर्शकों ने सबसे ज्यादा वोट दिए है। श्रीसंथ को 32.76 फीसदी वोट मिले हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर करणवीर बोहरा को 30.59 फीसदी वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर सृष्टि रोडे हैं जिन्हें 23.24 फीसदी मिले जबकि सबसे पीछे अनूप और जसलीन की जोड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota Jasleen Matharu Karanvir Bohra, Srishty Rode, Sreesanth total vote count
anup jasleen

इस साइट की वोटिंग के अनुसार अनूप और जसलीन की जोड़ी को 13.41 फीसदी वोट ही मिले। यानी कि जोड़ियों और सेलिब्रिटीज में वोट के आधार पर सबसे कम वोट जिसे मिले हैं वह जसलीन और अनूप की जोड़ी है। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस बार घर से कोई भी बाहर नहीं जाएगा और सभी जोड़ियां सुरक्षित होंगी।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota Jasleen Matharu Karanvir Bohra, Srishty Rode, Sreesanth total vote count
salman khan

'द खबरी' की मानें तो सलमान खान घरवालों को यह बताएंगे इनकी जोड़ी को सबसे कम वोट मिले हैं। लेकिन इनमें से कोई एक घर के अंदर रह सकता है तभी अनूप जसलीन को घर में रहने के लिए कहते हैं। इस बीच सलमान बिना बताए अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम भेज देंगे।

नोट- अमर उजाला इन वोट्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता यह आंकड़े साइट से लिए गए हैं।
 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed