लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने 12वें सीजन में चल रहा है। शो को एक महीना हो चुका है और अबतक एक जोड़ी और 2 सिंगल कंटेस्टेंट शो से बाहर हो चुके हैं। इनमें टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे, कृति और रोशमी के साथ हरियाणवी पुलिस हवलदार कंटेस्टेंट निर्मल सिंह का नाम शामिल है, लेकिन इस बार कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स सेलिब्रिटिज पर भारी पड़ रहे है...आइए जानते हैं कैसे..
बिग बॉस 12: कॉमनर्स के आगे ढेर हो रहे हैं सेलिब्रिटीज, सलमान हैं इस कंटेस्टेंट के बड़े फैन
शो के बीते एक महीने में तकरीबन 7 टास्क हो चुके हैं जिसमें 5 बार कॉमनर्स ने बाजी मारी है। घर में हुए टास्क में
1- बीबी प्रेस कांफ्रेंस ( विजेता दीपका- सृष्टि)
2 - राजा रानी टास्क ( विनर रोशमी-कृति कॉमनर्स)
3 - पिल्लो टास्क (कॉमनर्स)
4 - लक्जरी बजट समुद्री टास्क (एकल सिलेब्स टीम विनर)
5- ज्वालामुखी टास्क (कॉमनर्स)
6- रिंग टास्क (कॉमनर्स सुरभि)
7- चोर सिपाही टास्क (कॉमनर्स)
8- घोड़ा गाड़ी टास्क अभी घर में चल रहा है।
इस बार के सीजन में ऐसा कोई भी सेलिब्रिटिज नहीं है जो बिग बॉस के दर्शकों का मनोरंजन कर रहा हो। चाहे इसमें टीवी सीरियल ससुराल सिमर का की दीपिका कक्कड़ हो या फिर पिछले कई सालों से छोटे परदे पर राज कर रहे एक्टर करणवीर बोहरा हो। ऐसे में लोकप्रिय टीवी सीरियल 'मे आय कम इन मैडम' की लीड एक्ट्रेस नेहा पेंडसे भी घर में कुछ कमाल नहीं कर सकी और बिग बॉस को उन्हें बाहर निकालना पड़ा।
अगर बात करें कॉमनर्स कंटेस्टेंट्स की तो भोजपुरी गायक दीपक ठाकुर, वाइल्ड कार्ड से घर में एंट्री लेने वाली सुरभि राणा इस वक्त घर में सबसे ज्यादा छाए हुए हैं। हालांकि रोमिल को घर में जाने का मिला बड़ा मौका भी वो ऐसे ही नहीं गवां रहे हैं क्योंकि अब घर में वह भी बड़ा गेम खेलते दिख रहे हैं।
सलमान खान को भी इस बार कॉमनर्स ज्यादा दिलचस्प लग रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह दीपक से हर बार गाना सुनते नजर आते हैं। वहीं, गलती पर वह कॉमनर्स को हड़काते भी दिखते हैं। पिछली बार उन्होंने सृष्टि और सोमी को एक टास्क में लड़ने के चलते तगड़ी फटकार लगाई थी।