टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो चुका है । इस बार घर में दीपिका कक्कड़, करणवीर वोहरा, अनूप जलोटा, नेहा पेंडसे और सृष्टि रोडे जैसे टीवी के कई दिग्गज कलाकार ने एंट्री ली है । शो शुरू हुए अभी दो दिन ही हुए हैं और घर में झगड़े शुरू हो चुके हैं ।
Bigg Boss 12: पहले ही हफ्ते में नॉमिनेट हो गए ये 6 कंटेस्टेंट, शो में आया बड़ा टि्वस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस ने घरवालों को पहला टास्क दिया था लेकिन वो भी पूरा नहीं हो पाया । अब खबर है कि बिग बॉस के घर में पहला नॉमिनेशन हो चुका है । द खबरी के मुताबिक, नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 6 सदस्यों के नाम सामने आए हैं ।
#BB12 #BiggBoss12#Nominations
Exclusive Nominated contestants
1 Dipika kakar
2 Neha Pendse
3 somi And saba
4 anup and jasleen
इसमें दीपिका कक्कड़, नेहा पेंडसे, सोमी-सबा और अनूप-जसलीन शामिल हैं । इसका मतलब घर के 6 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं । इनमें से कोई एक सदस्य घर से निश्चित तौर पर बाहर हो जाएगा । शो में कंटेस्टेंट के घर से बाहर निकलने की नॉमिनेशन प्रक्रिया बहुत खास होती है ।
#BB12 Breaking #Tonight
Here are the Full details of Tonights
Episode, Nominations Task
And much more 👇👇https://t.co/uGSfnhkac6
अक्सर ऐसा देखा गया है कि नॉमिनेशन के बाद बहुत झगड़ा होता है । इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है । इस बार मेकर्स ने दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कुछ नयापन लाने की कोशिश की है। घर के सदस्य या तो दो सिंगल लोगों को नॉमिनेट कर सकते हैं या फिर एक जोड़ी और एक सिंगल को ।
मेकर्स के मुताबिक, ऐसा करने से शो को लेकर दर्शकों में और ज्यादा दिलचस्पी बढ़ेगी। पिछले दो दिनों से घर में छोटे-छोटे मुद्दों को सदस्य बड़ा करते हुए दिखाई दिए। खान सिस्टर्स, दीपिका कक्कड़ और दीपक ठाकुर दर्शकों को खासा पसंद आ रहे हैं ।