{"_id":"5ba22b62867a55013f17d003","slug":"ekta-kapoor-released-new-promo-of-kasautii-zindagi-kay-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कसौटी...' का नया प्रोमो को देखकर खुश हुए फैंस, एकता बोलीं- ‘प्यार ने एक बार फिर अपना रास्ता...’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'कसौटी...' का नया प्रोमो को देखकर खुश हुए फैंस, एकता बोलीं- ‘प्यार ने एक बार फिर अपना रास्ता...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर का फेमस शो 'कसौटी जिंदगी के' का सीक्वल आ रहा है। बीते दिनों 'कसौटी जिंदगी के' कुछ वीजियोज दर्शकों के सामने रिलीज किए गए थे। जिससे पता चला कि सीरियल में प्रेरणा का किरदार एरिका फर्नांडीज निभा रही हैं और पार्थ समाथान अनुराग के किरदार में दिखाई देने वाले हैं।
2 of 4
Kasautii Zindagi Kay
इसके बाद आज एकता कपूर ने अपने इस नए शो का एक और प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में शो की रिलीज डेट और टाइमिंग की जानकारी दी गई है। बता दें एकता कपूर का ये नया शो 'कसौटी जिंदगी के' 25 सितम्बर से स्टार प्लस पर 8 बजे प्रसारित होगा।
3 of 4
एकता कपूर
एकता ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। शो का यह नया प्रोमो रिलीज करते हुए एकता ने ट्विटर पर लिखा, ‘कसौटी जिंदगी के एक नई ट्यून के साथ। प्यार ने एक बार फिर से टेलीविजन पर वापस आने का रास्ता ढूंढ लिया है लेकिन क्या टेलीविजन इसे फिर से प्यार दे पाएगा, यह देखना है... आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद चाहिए।’
हिना खान इस शो के फेमस करेक्टर कमोलिका का किरदार निभाएंगी। बता दें पिछले सीजन में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' और सीजेन खान ने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। यह सीरियल स्मॉल स्क्रीन इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा टीआरपी दर्ज करने वाले सीरियल में से एक था। 'कसौटी जिंदगी की' का प्रीमियर 10 सितंबर को स्टारप्लस पर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।