फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस छोड़कर जाने पर कायम हैं श्रीसंत, आज देखिए किसने बताया खान सिस्टर्स को जहर

Wed, 19 Sep 2018 03:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
bigg boss preview sreesanth want to go out from the show
TV Show

बिग बॉस 12 का दूसरा दिन भी भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के नाम रहा। घर में परवरिश शब्द को लेकर हो रही खान सिस्टर्स (सबा और सोमी) और श्रीसंत के बीच की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसे में आज रात घर में और भी ज्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा...

bigg boss preview sreesanth want to go out from the show
bigg boss 12

आज रात 19 सितंबर को शो का तीसरा दिन होगा जिसमें पहले दिन तो घर में अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते पर ही सभी कंटेस्टेंट्स कन्फ्यूज रहे थे तो वहीं दूसरे दिन श्रीसंत और खान सिस्टर्स में जंग छिड़ गई जिसकी वजह से श्रीसंत घर छोड़कर जाने पर मजबूर हो गए हैं।

bigg boss preview sreesanth want to go out from the show
Bigg boss 12

दरअसल, श्रीसंत ने खान सिस्टर्स पर परवरिश शब्द को लेकर हमला बोल दिया था जिसके बाद से दोनों के बीच घमासान मचा हुआ है। हालांकि खान सिस्टर्स ने भी श्रीसंत को खूब खरी खोटी सुनाई। बता दें कि श्रीसंत ने अपने शब्द वापस लेते हुए माफी भी मांगी थी। लेकिन खान सिस्टर्स चुप होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss preview sreesanth want to go out from the show
Bigg boss 12

माफी मांगने के बाद भी सोमी और सबा लगातार श्रीसंत पर कमेंट्स कसे जा रही हैं जिससे तंग आकर श्रीसंत घर से भागने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर घरवाले श्रीसंत को ही समझा रहे हैं कि वे ऐसा ना करें। लेकिन श्रीसंत पर घरवालों की बातों का कोई असर नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
bigg boss preview sreesanth want to go out from the show
sreesanth

बता दें कि सोमी घर में यह कहती दिखाई दे रही हैं कि उनको घर में जहर बोला गया है। लेकिन ये तो आज रात पता चलेगा कि किसने खान सिस्टर्स को जहर बताया है। इससे पहले श्रीसंत के घर में पहला टास्क बीबी प्रेस कांफ्रेंस में अच्छे से भूमिका ना निभाने के चलते टास्क रद्द कर दिया था जिसके बाद से घरवाले श्रीसंत पर चढ़ गए थे। बिग बॉस 12 की पल-पल की खबरों के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed