अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते को लेकर न केवल घर के बाहर बल्कि घर के अंदर भी जमकर मजाक उडा़या जा रहा है। शो की शुरुआत में पहले लोग इन दोनों कंटेस्टेंट के रिश्ते पर सवाल उठाते थे लेकिन अब ऐसा लगता है कि घरवाले इन लोगों को पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाए हैं। इस बार बिहारी कंटेस्टेंट के निशाने पर अनूप जलोटा रहे और उन्होंने इस बार उनका ऐसा मजाक बनाया जिसे जानकर आपसी हंसी छूट जाएगी।
बिग बॉस 12: जसलीन नहीं अब इस चीज पर अनूप जलोटा का घरवालों ने उड़ाया मजाक, जानकर छूट जाएगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में दिखाया गया कि बिहारी कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर और सौरभ पटेल आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान दीपक सौरभ को बता रहे हैं कि राजकुमार वाले टास्क में उन्होंने रोमिल चौधरी को राजुकमार बने अनूप जलोटा को खुश करने के लिए क्या कहा था। दीपक जैसे ही सौरभ को बताते हैं तो उनका हंसते हंसते बुरा हाल हो जाता है।
दीपक कहते हैं- 'मैंने रोमिल से कहा था कि जलोटा जी को कुछ ऐसा बोलना कि वो भावुक हो जाए।' दीपक आगे कहते हैं - 'मैंने रोमिल से कहा था कि तुम कहना - जैसे आप महाराज हैं। उसी तरह दुनिया पर राज करने वाले है। जैसे खाने में, खाने के बाद पानी पीने के लिए चाहिए लोटा, उसी तरह संगीत के लिए बहुत बहुत जरूरी है जलोटा'। दीपक की बाते सुनकर सौरभ का हंसते हंसते बुरा हाल हो जाता है वहीं दीपक भी उनके साथ ठहाके लगाते हुए हंसने लगते हैं।
आपको बता दें, अनूप जलोटा 'बिग बॉस सीजन 12' में जसलीन मथारू के साथ आए हैं। इस शो के दौरान इन दोनों ने खुलासा किया वह रिलेशनशिप में हैं। इस बीच जसलीन के पिता केसर मथारू अपनी बेटी के अफेयर की खबरें सुन-सुनकर परेशान हो रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर अनूप और जसलीन की जोड़ी का मजाक उड़ाया जा रहा है। अनूप, जसलीन से 37 साल बड़े हैं।
कुछ दिन पहले जसलीन के पिता ने कहा था कि अनूप और उनकी बेटी के बीच ऐसा कुछ नहीं है। जसलीन अपने करियर में आगे बढ़ रही है और उन्हें किसी भी सस्ती पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। लेकिन अब वो अपने बयान से पलट गए हैं। हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बात करने के दौरान केसर मथारू ने कहा, 'मैं जसलीन और अनूप के रिश्ते को कभी रजामंदी नहीं दूंगा । मेरा आशीर्वाद कभी उसके साथ नहीं होगा। अगर सच में ऐसी कोई बात है तो मैं उससे हमेशा के लिए रिश्ते खत्म कर दूंगा।'