अनूप जलोटा और जसलीन 'बिग बॉस सीजन 12' के काफी मशहूर चेहरे बन गए हैं। दोनों को घर में एक साथ समय बिताते हुए और एक साथ खेल की प्लानिंग करते हुए देखा जाता है। वहीं अब घर में सिंगल जोड़ी कुछ ऐसा करने वाली हैं कि इन दोनों के बीच दरार पड़ जाएगी। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में जो प्रोमो वीडियो सामने आया है वह इस ओर इशारा कर रहा है।
दीपिका की इस चाल से अनूप जलोटा और जसलीन में पड़ी फूट, आ गई ऐसी नौबत कुर्बानी देने से किया इंकार
इस वीडियो को कलर्स ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है। इस वीडियो में नॉमिनेशन से अनूप जलोटा को बचाने के लिए जसलीन से कुर्बानी मांगी जा रही है। वीडियो में जसलीन और अनूप जलोटा की बातचीत देखकर कहा जा सकता है कि इन दोनों के बीच दरार पड़ना शुरू हो गई है। वीडियो को नॉमिनेशन स्पेशल की तरह दिखाया जा रहा है।
वीडियो में दिखाया गया है कि दीपिका कक्कड़ और नेहा पेंडसे अनूप जलोटा को कैदी बना लेती हैं। दीपिका घर में फोन करती हैं और जसलीन से कहती हैं - 'अगर आप अनूप जलोटा जी को नॉमिनेशन से बचाना चाहती हैं तो कंधे तक बाल करवाएं, सारा मेकअप और कपड़े नष्ट कर दें।' दीपिका की इस मांग को सुनकर जसलीन रोने लगती हैं और घरवालों से बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।
Kya @anupjalota ko nominations se bachane ki keemat padegi #JasleenMatharu ko mehengi? Kya de payengi woh itni badi qurbaani? Dekhiye aaj raat 9 baje! #BB12 #BiggBoss12@iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/85nZf2reT1
वीडियो में दिखाया गया है कि दीपिका की मांग से जसलीन पूरी तरह से हिल जाती है। वह घरवालों से कहती हैं 'उस ग्लैमर का भी क्या मतलब है जब वह ऐसा दिखेगा।' तभी अनूप जलोटा जसलीन से कहते हैं कि 'तुम मुझे ज्यादा चाहती हो या फिर कपड़ों को।' वीडियो में जसलीन अनूप जलोटा से रोते हुए कहती हैं कि यह नहीं हो सकता है। तभी अनूप जलोटा कहते हैं क्या जसलीन कपड़ों के लिए।
फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि अपने जोड़ीदार अनूप जलोटा को बचाने के लिए जसलीन इतनी बड़ी कुर्बानी दे पाएंगी या फिर नहीं। इस वीडियो से इतना तो साफ हो गया है कि इस बार का नॉमिनेशन घरवालों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। आपको बता दें, इस बार घर से डबल एविक्शन हुआ है। कृति-रोशमी के अलावा निर्मल भी घर से बेघर हो चुके हैं।
