बिग बॉस 12 में एक बार फिर सुल्तानी अखाड़े में जंग देखने को मिली। जी हां, वीकेंड का वार के दूसरे एपिसोड में अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू और दीपिका कक्कड़ के बीच कुश्ती हुई। सलमान ने ये पूरा मुकाबला देखने के बाद दीपिका को जीत का हकदार बताया। बता दें कि यह दूसरी बार है जब दीपिका ने सुल्तानी अखाड़े में बाजी मारी है..
बिग बॉस: सुल्तानी अखाड़े की कुश्ती में ढेर हुईं अनूप की गर्लफ्रेंड जसलीन, फिर जीतीं दीपिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दे ंकि घर में लगे सुल्तानी अखाड़े में दीपिका कक्क्ड़ ने जसलीन को पटखनी दे दी है। यह दूसरी बार है जब दीपिका सुल्तानी अखाड़े में जीती हैं। इससे पहले उन्होंने खान सिस्टर्स (सबा और सोमी) को हराया था। बता दें कि दीपिका इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई थीं लेकिन निर्मल के बेघर होने से वह बच गईं।
बता दें कि एक वीडियो में सलमान खुद जिम करते दिख रहे हैं और फिर आयुष शर्मा सलमान भाई बोलते हुए एंट्री करते हैं। इस दौरान सलमान बैक के सेट कर रहे होते हैं। आयुष को आता देख सलमान खडे़ होते हैं और उन्हें बैक के सेट करने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पीठ पीछे बहुत बुराई करते हैं तो बैक को मजबूत रखना बहुत जरूरी है।
.@BeingSalmanKhan ne diye @aaysharma ko kuch special workout aur life tips! Catch all the dhamaal tonight on #WeekendKaVaar at 9 PM. #BiggBoss12 #BB12 pic.twitter.com/l9op0XCf7r
वहीं, सलमान की बातें सुन आयुष जिम भी कर रहे थे और ऐसे में सलमान ने उन्हें एक और सलाह दे कहा कि मजबूत बॉडी बनाओ लेकिन उससे भी मजूबत अपने दिमाग को करो। सलमान बिग बॉस में क्रिकेटर श्रीसंथ की चुटकी लेते हुए कहते है कि इतने कमजोर ना बनो की बार-बार घर से भागने की कोशिश करो। बता दें कि यह सब बिग बॉस का ही हिस्सा है जिसके चलते ये वीडियो शेयर की गई है।