बिग बॉस 12 में 'वीकेंड का वार' के दूसरे एपिसोड में रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह की हरियाणवी जोड़ी में निर्मल सिंह को घर से बेघर होना पड़ा। लेकिन शो में एक बड़ा ट्विस्ट यह देखने को मिला कि आउटहाउस कंटेस्टेंट सुरभि की घर में वापसी हो गई हैं वह कृति के साथ जोड़ीदार बनकर शो में आई थी लेकिन अब वह रोमिल की जोड़ीदार बनकर खेलेंगी। शो के प्रोमो में बताया गया है सोमवार के एपिसोड में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की भी एंट्री होगी।बता दें कि निर्मल के घर से बेघर होने से पहले शो में बहुत ही मस्ती और सस्पेंस देखने को मिला। शो में फिल्म 'लवयात्री' की स्टारकास्ट आयुष शर्मा और वरीना हुसैन आई तो वहीं टीवी एक्टर करण पटेल ने भी शो में दस्तक दी। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए क्या-क्या हुआ इस 'वीकेंड का वार' के एपिसोड में..
बिग बॉस: निर्मल हुए बेघर, शो में वापस लौटी कृति की जोड़ीदार, अब होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान का वर्कआउट टिप्स
शो में सलमान खान जिम करते भी दिखे और फिर आयुष शर्मा ने सलमान भाई बोलते हुए एंट्री की। इस दौरान सलमान बैक के सेट कर रहे थे। आयुष को आता देख सलमान खडे़ हुए और उन्हें बैक के सेट करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग पीठ पीछे बहुत बुराई करते हैं तो बैक को मजबूत रखना बहुत जरूरी है।
.@BeingSalmanKhan ne diye @aaysharma ko kuch special workout aur life tips! Catch all the dhamaal tonight on #WeekendKaVaar at 9 PM. #BiggBoss12 #BB12 pic.twitter.com/l9op0XCf7r
घर का मजेदार टास्क
वहीं, आज रात शो में सलमान दीपिका, करणवीर और श्रीसंथ को स्टोररूम से चीजें लाने को कहते हैं। सलमान कहते हैं कि आप सभी इस गुलेर और चश्मे को पहन लीजिए। मैं आप सभी के सामने कुछ लाइन बोलूंगा आप लोगों को यह बताना है कि वह किसने बोली होगी। सलमान आगे कहते हैं कि आपको जिस कंटेस्टेंट पर भी लगे कि ऐसा उसने कहा होगा तो कपकेक को गुलेर से उसे खिलाना है या यूं कहे कि मुंह पर मारना है गुलेर के जरिए। सलमान सबसे पहले वह बयान बोलते हैं जो घरवालों ने दीपिका कक्कड़ के बारे में कहे हैं।
सलमान कहते हैं - 'मुझे दीपिका जी बहुत बोरिंग लग रही है, वह किचन में सिर्फ एक कॉर्नर में रहती हैं।' दीपिका रोमिल का नाम लेती है और कपकेक को गुलेर के जरिए उनके मुंह पर मार देती हैं। इसके बाद सलमान दीपिका को दूसरा बयान बताते है। सलमान कहते हैं - 'मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी शादी हो गई है और मेरी सास आ गई है।' दीपिका सबा का नाम लेती है और कपकेक उनके मुंह पर मारती है। वीडियो में दिखाया गया है कि दूसरा नंबर दीपक का आता है। सलमान कहते हैं - 'दीपक कभी इधर का हो जाता है और कभी उधर का।' दीपक अनूप जलोटा का नाम लेते हैं और उनके मुंह पर कपकेक फेंक देते हैं।
करण पटेल पर भड़के श्रीसंथ
बता दें कि वीकेंड का वार में लोकप्रिय टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के मुख्य अभिनेता करण पटेल भी पहुंचे और उन्होंने नेहा से डोनेशन टास्क में पूछा कि श्रीसंथ को इस वक्त घर में किस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत है। इस पर नेहा मानसिक क्षमता की बात करती हैं जिस पर श्रीसंथ घर में एक बार फिर भड़क उठते हैं।
.@sreesanth36 ne phir ek baar ki #BiggBoss12 ke ghar me bagawat! Catch all the drama tonight in #WeekendKaVaar with @BeingSalmanKhan at 9 PM. #BB12 @TheKaranPatel @NehhaPendse @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/GIvlz13Vdw
सुल्तानी अखाड़े की जंग
डोनेशन टास्क के बाद बिग बॉस 12 में एक बार फिर सुल्तानी अखाड़े में जंग देखने को मिली। जी हां, शो में अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू और दीपिका कक्कड़ के बीच कुश्ती हुई। सलमान ने ये पूरा मुकाबला देखने के बाद दीपिका को जीत का हकदार बताया। बता दें कि यह दूसरी बार है जब दीपिका ने सुल्तानी अखाड़े में बाजी मारी है।