सब्सक्राइब करें

बिग बॉस विजेता मेघा को हराने में एकजुट हुआ पूरा घर, किए ऐसे-ऐसे अत्याचार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 housemats are against the megha dhade
Bigg Boss - फोटो : Colors

बिग बॉस के घर 38 वें दिन पोल्ट्री टास्क खत्म हुआ और सोमी, दीपक और मेघा कैप्टेंसी के दावेदार चुने गए। इसके बाद तीनों के बीच एक और टास्क हुआ जिसके लिए घर में रेलगाड़ी बनाई गई। इस रेलगाड़ी में कैप्टेंसी के दावेदार कंटेस्टेंट्स को बिठाया गया। इनमें से जो रेलगाड़ी से उतर जाएगा वो कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा। टास्क के मुताबिक घरवाले अपने विरोधी को परेशान कर रेलगाड़ी से उताकर उसे कैप्टन बनने से रोक सकते हैं...  

Trending Videos
bigg boss 12 housemats are against the megha dhade
bigg boss - फोटो : Voot

ऐसे में घरवालों ने कैप्टेंसी के लिए रेलगाड़ी में मौजूद मेघा को सबसे बड़ा निशाना बनाया। घरवाले मेघा को ऐसी-ऐसी अटपटी चीजें खाने को दे रहे हैं जिससे वह रेल गाड़ी से उतर जाए। ऐसे में मेघा को उल्टी भी हो गई। 


विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 housemats are against the megha dhade
bigg boss - फोटो : voot

बता दें कि आखिर में दीपक और सोमी ही इस टास्क में बचे हैं। ट्विटर पर द खबरी के मुताबिक दीपक ठाकुर घर के नए कैप्टन चुने गए हैं।  दीपक वैसे भी पूरे टास्क के दौरान सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आए थे। घर की रणनीति में वो बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। ऐसे में जब उर्वशी टास्क से बाहर गईं तो उनके कैप्टन बनने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया था।

bigg boss 12 housemats are against the megha dhade
bigg boss - फोटो : colors

बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले दीपक ठाकुर लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। बता दें कि दीपक एक भोजपुरी गायक भी हैं और वह अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर और मुक्काबाज के लिए गाना भी गा चुके हैं। घर में जब भी उन्हें मौका मिलता है वो खुद का बनाया हुआ गाना गाते हैं और तो और वीकेंड का वार में सलमान खान भी दीपक का गाना बड़े चाव से सुनते हैं। पिछले दिनों उनका गाना सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
bigg boss 12 housemats are against the megha dhade
bigg boss - फोटो : self

आखिर में बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। इनमें अनूप विचित्र जोड़ी से हैं और सृष्टि एक सेलिब्रिटी हैं। वहीं सबा और सुरभि बतौर कंटेस्टेंट घर में खेल रहे हैं। गौरतलब है कि बीते वीकेंड का वार में कॉमनर कंटेस्टेंट सौरभ को घर से बेघर होना पड़ा था। वह कॉमनर शिवाशीष के साथ जोड़ी में आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed