सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: सलमान पर भड़कीं करणवीर की पत्नी, इस वजह से ओपन लेटर लिखकर निकाला गुस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 karanvir bohra wife teejay sindhu open letter to makers
karanvir with wife - फोटो : social media

बिग बॉस 12 में शुक्रवार के एपिसोड में करणवीर बोहरा इस हफ्ते घर के कप्तान बन गए हैं। वीकेंड का वॉर में सलमान खान आए और करणवीर का मजाक बनाने लगे। केवल इस हफ्ते ही नहीं इससे पहले भी सलमान लगातार करणवीर का मजाक बनाते आ रहे हैं। कभी बॉडी शेमिंग पर तो कभी उनके कपड़ों को लेकर। इस वजह से सोशल मीडिया पर सलमान की आलोचना भी हुई कि आखिर क्यों हर हफ्ते वो करणवीर को निशाने पर ले लेते हैं। अब इस बार करणवीर की पत्नी टीजे सलमान पर भड़क गईं।

bigg boss 12 karanvir bohra wife teejay sindhu open letter to makers
Karanvir Bohra - फोटो : file photo

टीजे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ओपन लेटर लिखा और मेकर्स पर सवाल उठाए। टीजे ने लिखा कि 'मैंने रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड देखा उसके बाद मैं अपने कुछ विचार रखना चाहती हूं। सबसे पहले मैं बता दूं कि मुझे नहीं पता कि मैंने या केवी ने किसी भी तरह से आपका अपमान किया है तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं।'

bigg boss 12 karanvir bohra wife teejay sindhu open letter to makers
karanvir - फोटो : voot

टीजे आगे लिखती हैं कि 'ऐसा लगता है आप लोग केवी से नाराज हैं लेकिन हमें नहीं पता किस बात को लेकर। हर हफ्ते केवी का मजाक बनाया जाता है और उनके हौसले को गिराने का काम होता है। केवी एक मेहनती एक्टर रहे हैं और इंडस्ट्री में कई बेहतरीन काम किए हैं। वो रेस्पेक्टेड, अवॉर्ड विनिंग एक्टर और एक अच्छे इंसान हैं। ये रेस्पेक्ट पाने के लिए उन्होंने सालों मेहनत की है, जिसका सम्मान करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 karanvir bohra wife teejay sindhu open letter to makers
karanvir bohra - फोटो : file photo

'बिग बॉस में मैंने देखा है कि डबल स्टैंडर्ड अपनाया जाता है। जब दूसरे लोग रोहित के पर्पल शॉर्ट्स पहनने पर मजाक बनाते हैं तो केवी सवाल उठाते हैं। हर हफ्ते वीकेंड का वॉर में केवी कुछ भी पहने उसका मजाक बनाया जाता है। उसके बालों का, उसके कपड़ों का, उसके लुक्स का। यह शर्मनाक है कि किसी के लुक्स और कपड़ों पर मजाक बनाया जा रहा है।'

विज्ञापन
bigg boss 12 karanvir bohra wife teejay sindhu open letter to makers
karanvir bohra - फोटो : file photo

करणवीर की पत्नी ने कहा- 'पहले दिन से ही केवी ने शो के फॉरमेट का सम्मान किया है जबकि कुछ दूसरे ऐसा नहीं करते। उसने कभी भी शो छोड़कर जाने की कोशिश नहीं की। ना तो कभी बिग बॉस या चैनल के खिलाफ बोला, ना तो किसी को गाली दी, हर टास्क में केवी अपना बेस्ट देते हैं और जब भी गलती होती है माफी मांगते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed