{"_id":"5beaf561bdec2262ae58f566","slug":"bigg-boss-12-romil-and-deepak-tortured-megha-dhade-on-57th-day-of-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोमिल और दीपक ने मेघा को किया जमकर टॉर्चर, आपे से बाहर होकर बोलीं- 'बदतमीज लौंडे'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रोमिल और दीपक ने मेघा को किया जमकर टॉर्चर, आपे से बाहर होकर बोलीं- 'बदतमीज लौंडे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
megha
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर 57वें दिन वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाली मेघा धाडे घर में बिगड़ती दिखाई दीं। घर में पहली बार उनका गुस्सा फूटा। ऐसे में दीपक और रोमिल बिग बॉस मराठी की विनर मेघा के हत्थे चढ़े। लेकिन रोमिल और दीपक ने मेघा की जमकर क्लास ली और उन्होंने चिढ़ा-चिढ़ाकर भागने पर मजबूर कर दिया।
2 of 5
deepak and romil
- फोटो : bigg boss
बता दें कि दीपक और रोमिल ने मेघा को भला-बुरा कहने पर आड़े हाथों लिया। दीपक और रोमिल ने बताया कि मेघा ने उन्हें कई अपशब्द कहें और क्लास की बात की है जिसकी वजह से उनके अस्तित्व को चोट पहुंचीं। वहीं, इस बात को पकड़कर दीपक और रोमिल ने मेघा का जीना दुश्वार कर डाला।
3 of 5
deepak and romil
- फोटो : bigg boss
वहीं, मेघा भी दोनों से बराबर लड़ती रहीं और दीपक ने बातों-बातों में मेघा से कहा कि हस मत पगली प्यार हो जाएगा । इस पर मेघा ने दीपक को बदतमीज लौंडा कहा और साथ यह भी कहा कि तेरे बाप का घर है क्या ये। बता दें कि दीपक और रोमिल ने मेघा की रोने से शक्ल कर दी। मेघा अंदर ही अंदर टूट चुकी थीं और गुस्से में लाल भी हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : self
बता दें कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को सरप्राइज देते हुए कोई एविक्शन नहीं किया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुरभि, रोमिल, सोमी और दीपक नॉमिनेट हुए थे। घर के माहौल के हिसाब से ये चारों कंटेस्टेंट इस सीजन की जान हैं। वहीं, दीपक मन ही मन में सोमी को चाहने लगे हैं जिसकी वजह से लोगों का ध्यान शो पर गया है।
विज्ञापन
5 of 5
sreesanth and romil
- फोटो : bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि घर में कैप्टेंसी के लिए रोमिल और श्रीसंथ को हिटमैन की भूमिका में देखा गया और इस दौरान उन्होंने अपने नापसंद कंटेस्टेंट को सुपारी लेकर कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर दिया है। जसलीन इस हफ्ते कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।