सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंट हुईं मशहूर सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' की 'गोरी मैम', 2 साल पहले हुई थी इस शख्स से शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
soumya tondon is pregnant see her instagram page
soumya tondon

साल 2015 से हिट चल रहा टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार चर्चा की वजह शो में अनीता का किरदार निभाने वाली सौम्या टंडन हैं। सौम्या सीरियल में 'गोरी मैम' से मशहूर हैं। गौरतलब है कि सौम्या प्रेग्नेंट हैं। यह खुशखबरी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पेज इंस्टाग्राम पर दी है। साथ ही खुद का एक फोटो भी शेयर कर बहुत ही प्यारी बात भी लिखी है....आइए जानते हैं इस बारे में...

soumya tondon is pregnant see her instagram page
soumya tondon

सौम्या ने ये खुशखबरी देते हुए लिखा कि 'उठते ही एक जादूगर वाला एहसास महसूस करना, बिल्कुल एक सुपरहीरो की तरह जो कि आशीर्वीद और दुआओं से भरा है, ये जानते ही मेरा भी खुशी का ठिकाना ना रहा, यह सब एक बहुत ही प्यारी ही सवारी की तरह है, बड़ी खबर यह है कि मैं गर्भवती हूं और हर एक पल को करीब से महसूस करने की कोशिश कर रही हूं, ऐसे में इस पूरे समय के लिए आपके भरपूर्ण प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Woke up feeling like a magician today, feel like a superhero without a cape most days now, filled with blessing and godliness. Constantly excited by the buzzing in my head and the sudden pump of hormones; this promises to be a fascinating ride. The big news-I'm PREGNANT and trying to soak in every moment of it! Need your best wishes throughout. Thanks @sachin113photographer for capturing my happy moments. You are too sweet. @shraddha.naik thanks for making me always look beautiful and add beauty in my life with ur friendship.

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_) on

soumya tondon is pregnant see her instagram page
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : amar ujala

बता दें कि सौम्या ने साल 2016 में बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी। इस दौरान सौम्या सुपरहिट चल रहे सीरियल भाबीजी घर पर हैं में काम कर रही थी और अभी भी कर रही हैं। बता दें कि इस सीरियल की शुरुआत साल 2015 में हुई थी जब से अब तक यह लोगों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। इसमें उनके अलावा आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) और शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी) मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
soumya tondon is pregnant see her instagram page
soumya tondon - फोटो : instagram

आपको यह भी बता दें कि सौम्या इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी के चलते वे समय-समय पर अपने खूबसूरत फोटोज अपने फैन्स के लिए शेयर करती रहती हैं। सौम्या साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म जब वी मेट में एक्ट्रेस करीना कपूर की छोटी बहन रूप के किरदार में नजर आईं थी। 

विज्ञापन
soumya tondon is pregnant see her instagram page
soumya tondon - फोटो : instagram

इसके अलावा सौम्या एक टीवी होस्ट भी हैं उन्होंने बॉर्नविटा क्वीज कॉन्टेस्ट, मल्लिका ए किचन, कॉमेडी सर्कस के तानसेन और डांस इंडिया डांस जैसे रियलिटी शोज को होस्ट किया है। इससे पहले उन्हें टीवी सीरियल ऐसा देश है मेरा और मेरी आवाज को मिल गई रोशनी में देखा गया था। उन्होंने छोटे परदे पर साल 2006 में दस्तक दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed