सब्सक्राइब करें

रोमिल-श्रीसंथ ने घर में चलाई दादागिरी, जसलीन बोलीं-'शिवाशीष ने मुझे धोखा दिया'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 romil chaudhary and jasleen controversy
sreesanth and romil - फोटो : bigg boss

बिग बॉस को तीन दिन बाद पूरे दो महीने हो जाएंगे लेकिन शो को हिट करने के लिए शो मेकर्स पूरी जान झोंकने में लगे हुए हैं। शो में 57वें दिन घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया गया। इस टास्क में रोमिल और श्रीसंथ हिटमैन की भूमिका में नजर आए। इस दौरान दोनों के हाथ में गन दिखी और घर में दादागिरी चलाते नजर आए। दरअसल, इन दोनों के हिसाब से जो भी सदस्य इस पद के काबिल नहीं होगा वो उसको कप्तानी की रेस से बाहर कर सकेंगे।

bigg boss 12 romil chaudhary and jasleen controversy
bigg boss - फोटो : bigg boss

इस टास्क में श्रीसंथ और रोमिल ने घरवालों से सुपारी भी ली। यह सुपारी नापसंद सदस्य को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करने के लिए ली गई। टास्क के दौरान श्रीसंथ पूरी मस्ती के मूड में नजर आए, वही रोमिल भी श्रीसंत का साथ दे रहे थे। जहां रोमिल ने दीपिका कक्कड़ को कैप्टेंसी की रेस से बाहर करने के लिए 12 लाख की कीमत ली तो वहीं श्रीसंथ भी हैप्पी क्लब को इस रेस से बाहर करने की पूरी कोशिश की। 

bigg boss 12 romil chaudhary and jasleen controversy
romil chaudhary - फोटो : bigg boss

बता दें कि अब घर में रोमिल चौधरी की जगह श्रीसंथ को मास्टरमाइंड का तमगा हासिल हुआ है। रोमिल और श्रीसंथ अपने ही दोस्तों को कैप्टेंसी के लिए आगे रखते नजर आए हैं। इस दौरान घर में जमकर हंगामा भी हुआ। सुरभि और दीपिका और दीपक में जमकर नोकझोंक देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 romil chaudhary and jasleen controversy
jasleen matharu

टास्क के दौरान जसलीन इस हफ्ते घर की कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो गई हैं। उन्होंने इसकी वजह शिवाशीष को बताया। जसलीन ने कहा कि शिवाशीष मतलबी है। वहीं, गुस्से में तिलमलाई हुईं जसलीन सृष्टि से भी लड़ती दिखाई दीं। जसलीन खेल से बाहर हो गई  हैं।

विज्ञापन
bigg boss 12 romil chaudhary and jasleen controversy
bigg boss - फोटो : self

आखिर में बता दें कि इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को सरप्राइज देते हुए कोई एविक्शन नहीं किया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुरभि, रोमिल, सोमी और दीपक नॉमिनेट हुए थे। घर के माहौल के हिसाब से ये चारों कंटेस्टेंट इस सीजन की जान हैं। वहीं, दीपक मन ही मन में सोमी को चाहने लगे हैं जिसकी वजह से लोगों का ध्यान शो पर गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed