{"_id":"5bab7d96867a557eae2df086","slug":"bigg-boss-12-romil-chaudhary-was-part-of-mtv-show-roadies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 के एक और कंटेस्टेंट की खुली पोल, शो में आने से पहले एमटीवी रोडीज में हुआ था रिजेक्ट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 के एक और कंटेस्टेंट की खुली पोल, शो में आने से पहले एमटीवी रोडीज में हुआ था रिजेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री करने से पहले कंटेस्टेंट्स को अपने बारे में पूरी जानकारी देनी अनिवार्य होती है। लेकिन ये तीसरी बार है जब बिग बॉस 12 के एक और कंटेस्टेंट ने इसे जरूरी नहीं समझा। दरअसल, बात कर रहे हैं घर में जोड़ीदार कंटेस्टेंट के रूप में आए वकील रोमिल चौधरी की। गौरतलब है कि वह बिग बॉस में आने से पहले एमटीवी रोडीज में भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने इस बात का जिक्र बिग बॉस को दिए इंटरव्यू में नहीं किया...तो आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की वजह....
2 of 5
बिग बॉस 12 रोमिल चौधरी
बता दें कि रोमिल ने एमटीवी पर आने वाले एक और मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो रोडीज में जाने के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन वह जीडी राउंड पास करने के बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चुने गए। लेकिन वह इस राउंड को पार नहीं कर सके और रोडीज में जाने का उनका सपना टूट गया।
3 of 5
बिग बॉस की हरियाणवी जोड़ी
बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, रोमिल से पहले आशुतोष कौशिक, पियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला भी रोडीज का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन रोमिल को रोडीज में जगह नहीं मिल सकी। वहीं, घर में आई एक और कॉमनर कृति वर्मा भी रोडीज का हिस्सा रह चुकी हैं। कृति के साथ आईं उनकी जोड़ीदार सुरभी राणा भी रोडीज में जा चुकी हैं लेकिन उनका बिग बॉस में चयन नहीं हो पाया। इसलिए बिग बॉस में कृति की जोड़ी रोशमी के साथ तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 12 रोमिल चौधरी
सूत्रों के मुताबिक, आखिर क्या वजह रही जो रोमिल रोडीज में चुने नहीं गए लेकिन बिग बॉस में उन्होंने बाजी मार ली। लेकिन आपको बता दें कि रोमिल के अंदर बिग बॉस में आने के लिए तड़प रोडीज में जाने से ज्यादा थी। यही वजह है कि उन्होंने बिग बॉस में आने का मौका मिला।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg boss 12
आखिर में आपको यह भी बता दें कि बिग बॉस के अंदर रोमिल के अलावा दो और कंटेस्टेंट्स हैं जिन्होंने इंटरव्यू में खुद के बारे में पूरा खुलासा नहीं किया। जी हां, पहले बात करेंगे कॉमनर सौरभ पटेल की जो शो में अपना नाम और काम दोनों ही गलत बताकर घुसे हैं और वहीं उनके जोड़ीदार शिवाशीष ने भी नहीं बताया कि वह टीवी शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।