फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीसंथ के बर्ताव से गुस्से से तिलमिलाए सलमान, सुनाई ऐसी खरी-खोटी बाथरूम में कर लिया खुद को बंद

Sun, 28 Oct 2018 02:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Salman Khan got angry on Sreesanth in the show
salman and Sreesanth - फोटो : twitter

'वीकेंड का वार' हमेशा ही घरवालों के लिए किसी कहर से कम नहीं होता। सलमान खान आते हैं और घरवालों से हफ्ते भर का हिसाब किताब करते हैं। इस बार सलमान आए जरूर लेकिन उनके निशाने पर घर का वह सदस्य रहा जो हर बात पर घर छोड़ने की धमकी देता है। इस बार दबंग खान ने न केवल घरवालों के सामने उसकी पोल खोली बल्कि इतना सुनाया कि उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद तक कर लिया।  

Bigg Boss 12 Salman Khan got angry on Sreesanth in the show
salman khan - फोटो : twitter

शो की शुरुआत से ही सलमान खान काफी नाराज नजर आ रहे थे। इस बार उनके निशाने पर पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ रहे। सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' में श्रीसंथ की एक एक करके न केवल पोल खोली बल्कि जमकर लताड़ भी लगाई। यहां तक कि दीपिका कक्कड़ को भी श्रीसंथ को बार -बार मनाने पर डांट लगाई। सलमान खान की लताड़ लगाने के बाद श्रीसंथ को इतना बुरा लगा कि उन्होंने खुद को बाथरूम में भी बंद कर लिया और खूब रोए।

Bigg Boss 12 Salman Khan got angry on Sreesanth in the show
Salman Khan - फोटो : twitter
सलमान खान ने सबसे पहले घरवालों से पूछा कि उनकी नजर में इस बार कौन घर का विलेन है। कुछ घरवालों ने दीपक तो कुछ ने श्रीसंथ का नाम लिया। दीपक को ज्यादा वोट मिले थे इसके बावजूद सलमान ने श्रीसंथ को खलनायक की कुर्सी पर बैठाया। श्रीसंथ का बर्ताव काफी अजीब लग रहा था। यहां तक कि वह सलमान के सवाल का भी ठीक से जवाब नहीं दे रहे थे। इसके बाद सलमान ने कालकोठरी वाला मुद्दा उठाया। सलमान ने कहा कि दीपक को जिस तरह से आपने बात कही वह एकदम ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Salman Khan got angry on Sreesanth in the show
Sreesanth - फोटो : twitter

सलमान ने घरवालों से कहा श्रीसंथ ने कहा था - 'मगर यह शो क्लास है यार। कल से मैं बोल रहा था कि यह दुनिया का सबसे बेकार शो है लेकिन अब यह दुनिया का सबसे अच्छा शो है। जो बंदे हम गाड़ी में जाते वक्त उनको 1 रुपए और 2 रुपए देते हैं उन लोगों को भी मौका मिल रहा है। अपने पास बैठने का, खाने का लेटने का। ठीक है एन्जॉय करने दो तीन महीने तक।' सलमान की यह बात सुनकर सभी घरवाले श्रीसंथ के खिलाफ हो गए।

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Salman Khan got angry on Sreesanth in the show
Sreesanth - फोटो : twitter

हालांकि श्रीसंथ के चेहरे पर उस वक्त अपनी कही बात का पछतावा नहीं था। सलमान ने श्रीसंथ से पूछा कि आपको किस बात का घमंड है? पैसा का या फिर सेलिब्रिटी स्टेटस का? इस पर श्रीसंथ ने कहा कि यह उनका एटीट्यूड है। इस पर सलमान ने कहा कि अगर आपकी यही सोच है तो आप तुरंत बदल दें। सलमान की यह बात सुनकर श्रीसंथ ने बाथरूम में खुद को बंद कर लिया और जोर जोर से रोने लगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed