फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 के घर में झूठ बोलकर घुसा ये कंटेस्टेंट, काम और नाम दोनों ही गलत

Fri, 21 Sep 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 saurabh patel lied about himself
TV Show

बिग बॉस सीजन 12 के चौथे दिन ही एक कंटस्टेंट की पोल खुल गई है।  खबर है कि शो में आने के लिए उस कंटेस्टेंट ने अपना नाम और काम दोनों ही गलत बताया है। वो घर में जोड़ी में आया है और शो की थीम के मुताबिक वह एक आम खिलाड़ी यानी कॉमनर कंटेस्टेंट है। यहां हम बात कर रहे हैं जोड़ीदार शिवाशीष मिश्रा के साथ आए सौरभ पटेल की।

bigg boss 12 saurabh patel lied about himself
Bigg boss 12

अनूप-जसलीन, क्रिकेटर श्रीसंथ के बाद सौरभ ही हैं जिन्होंने शो को और भी ज्यादा सुर्खियों में ला दिया है। सौरभ ने न केवल अपना नाम गलत बताया है बल्कि उन्होंने अपने काम को लेकर भी शो में बड़ा झूठ बोला है। दरअसल, सौरभ का असली नाम साहिल रामेश्वर पटेल है और वह कोई किसान नहीं है बल्कि उन्होंने रश्मि शर्मा और बीएजी फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस में बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर काम कर चुके हैं। 


bigg boss 12 saurabh patel lied about himself
TV Show

सौरभ की झूठ का खुलासा उनके साथ काम कर चुके उनके एक साथी ने की। सौरभ के साथ काम कर चुके उस व्यक्ति ने अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ को एक इंटरव्यू में बताया कि वह कास्टिंग डायरेक्टर शादमान खान के साथ भी काम कर चुके हैं। जब शादमान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि कुछ समय पहले सौरभ ने उसके साथ काम किया है लेकिन तब उसका नाम सौरभ नहीं था। लेकिन इस बारे में उन्होंने कुछ भी ज्यादा बताने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 saurabh patel lied about himself
TV Show

बात करें शो के अपडेट की तो बता दें कि घर में पहला कैप्टन बनने का मौका घर में आई एक आम जोड़ी (कॉमनर) रोशमी और कृति को मिला है। कैप्टेंसी का फैसला घर में हुए राजा रानी टास्क के जरिए हुआ। इस टास्क में अनूप जलोटा राजा और जसलीन रानी बनी थीं वहीं दीपिका कक्कड़ और रोशमी- कृति की जोड़ी को घर की कैप्टेंसी के लिए आम सहमति से चुना गया।

विज्ञापन
bigg boss 12 saurabh patel lied about himself
बिग बॉस 12

टास्क में बाजी मारने के चलते रोशमी और कृति को कैप्टन चुना गया। घर में पहले टास्क बीबी प्रेस कांफ्रेंस में घर के पुरुष कंटेस्टेंट्स की लापरवाही के चलते उन्हें कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर दिया गया। बता दें कि बिग बॉस इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब घर के तीन कंटेस्टेंट सीधे नॉमिनेट होकर घर से बाहर हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed