{"_id":"5bb6422b867a55294372e8d7","slug":"bigg-boss-12-shivahsish-mishra-did-toilet-before-surbhi-rana-and-somi-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: इस टास्क में लड़कियों के सामने शिवाशीष का निकला पेशाब, जेल गए श्रीसंथ से भिड़ीं सुरभि","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: इस टास्क में लड़कियों के सामने शिवाशीष का निकला पेशाब, जेल गए श्रीसंथ से भिड़ीं सुरभि
Thu, 04 Oct 2018 10:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस की ताजा अपडेट के मुताबिक, कॉमनर्स के ज्वालामुखी टास्क जीतने के बाद तीन जोड़ियों को कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए चुना गया। इसमें सौरभ-शिवाशीष, रोमिल-सुरभि और सबा-सोमी का नाम शामिल है। टास्क में सबसे देर तक टिके रहने के चलते इन्हें कैप्टेंसी का दावेदार माना गया। इसके बाद बिग बॉस ने इन तीनों जोड़ियों में से एक-एक कंटेस्टेंट चुन उन्हें रिंग टास्क दिया। सोमी, सुरभि और शिवाशीष को यह टास्क करने का मौका दिया गया। इस दौरान तीनों ने रिंग को पकड़ा। ऐसे में जो सबसे देर तक इस रिंग को पकड़े रहेगा वहीं इस टास्क का विजेता बन घर का अगला कैप्टन चुना जाएगा।
2 of 5
bigg boss
इस टास्क के दौरान शिवाशीष को पेशाब लगा और वह सोमी और सुरभि को टॉयलेट तक ले गए जहां उन्होंने पेशाब किया। बता दें कि इस दौरान सुरभि, सोमी और शिवाशीष ने रिंग नहीं छोड़ी थी क्योंकि अगर इन तीनों में से कोई भी एक रिंग छोड़ देगा वह कैप्टेंसी की रेस से बाहर हो जाएगा। ऐसे में टास्क में कई घंटे बीत जाने के बाद सुरभि को बहुत तकलीफ हुई और वह हिल नहीं पा रही थीं। बता दें कि अभी टास्क खत्म नहीं हुआ है। शो में कल रात यानी 5 अक्टूबर के शो में घर में अगला कैप्टन चुना जाएगा। वहीं, कल नेहा,करणवीर बोहरा और श्रीसंथ को कालकोठरी की सजा दी जाएगी। इस दौरान श्रीसंथ कॉमनर जोड़ी सुरभि और रोमिल से भिड़ते नजर आएंगे। वहीं, सुरभि ने भी श्रीसंथ को बड़ी चुनौती दे डाली है।
3 of 5
bigg boss
इससे पहले शो में खान सिस्टर्स (सबा-सोमी) और वाइल्ड कार्ड से शो में एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट सुरभि राणा के बीच बड़ा घमासान देखने को मिला। इस दौरान सुरभि राणा दोनों बहनों पर भारी पड़ी। यह सारा मामला मां की कसम को लेकर हुआ। ऐसे में सुरभि ने दोनों बहनों को बहुत लताड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
बता दें कि सुरभि को रिंग टास्क में भी सबा खान ने चिढ़ा-चिढ़ाकर परेशान कर दिया। ऐसे में सुरभि आपे से बाहर हो गईं और सबा को लगातार हड़काती रहीं। वहीं, सोमी भी एक तरफ से सुरभि को टारगेट कर रही थीं और उन्हें बदतमीज कहने लगी। ऐसे दोनों बहनों के लगातार टॉर्चर करने पर सुरभि शो में रोती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
Deepak and jasleen
वहीं शो में इससे पहले झाड़ू को लेकर दीपक और जसलीन में फाइट देखने को मिली। जिस तरह से दीपक को घर में घेरा जा रहा है इससे यही साबित होता है कि घरवाले दीपक को आगे जाने से जरूर रोकते नजर आएंगे। बता दें कि शो के मुताबिक, दीपक और जसलीन में तू-तू मैं-मैं नजर आई। दरअसल, यह पूरा विवाद जसलीन से शुरू हुआ जब उन्होंने घर में सफाई करते वक्त दीपक के बिस्तर पर झाड़ू लगा दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।