बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रह चुके पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं। कभी अपने विवादों को लेकर तो कभी अपने रियलिटी शो को लेकर। बिग बॉस के घर में श्रीसंथ जब तक रहे खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। घर के अंदर रहते हुए उनके कई दोस्त भी बने। यही नहीं उनकी दोस्ती अभी भी कायम है।
अचानक आधी रात श्रीसंथ पहुंचे बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट के घर, फिर करने लगे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 12 की ही एक और कंटेस्टेंट रहीं रश्मि बानिक ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो श्रीसंथ के साथ दिखाई दे रही हैं। दरअसल, रश्मि बानिक की तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में श्रीसंथ उनके घर पहुंचे और दवा तैयार करके दिया।
View this post on Instagram
A post shared by Roshmi Banik (@roshmibanik) on
वीडियो में रश्मि ने बताया कि रात के एक बज रहे हैं और उनके लिए श्रीसंथ दवा तैयार कर रहे हैं। श्रीसंथ का ऐसा रूप देखकर उन्हें खुद भी यकीन नहीं आता है और रश्मि उनसे प्रभावित दिखती हैं। दवा को मिक्स करने के बाद श्रीसंथ अपने हाथों से रश्मि को खिलाते हैं। बता दें कि रश्मि और श्रीसंथ बिग बॉस के घर में ही मिले थे और तब भी दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते थे।
A post shared by Roshmi Banik (@roshmibanik) on
वैसे बिग बॉस सीजन 12 की सबसे चर्चित जोड़ी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और क्रिकेटर श्रीसंथ की थी। दोनों की जोड़ी भाई-बहन के रूप में बड़ी मिसाल बनी हुई थी। हर सुख-दुख में साथ रहने वाले ये दोनों स्टार्स को देखकर लगता था मानो ये दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हों लेकिन अब इनके रिश्ते में कुछ खटास आ गई है।
हाल ही में श्रीसंथ ने दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। जब श्रीसंथ के दीपिका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने के बारे में वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- 'हां मैंने दीपिका को अनफॉलो कर दिया है क्योंकि उन्होंने मेरी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को अनफॉलो कर दिया है। मेरे लिए भुवनेश्वरी का सम्मान सबसे पहले है। वो मेरी पत्नी हैं, मेरी शक्ति है और मेरा सपोर्ट है।'