फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss13: इस हफ्ते नॉमिनेट हैं ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें कौन हो सकता है घर से बाहर?

Sat, 16 Nov 2019 11:23 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 16 Nov 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 11 contestants Nominated including Siddharth Shukla know the result
Aism, Siddharth and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस बार घर से बाहर जाने के लिए 11 सदस्य नॉमिनेटड हैं। इन सदस्यों में दो सदस्यों को 'बिग बॉस' ने खुद दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया था। इन सदस्यों के नाम सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल हैं। इन दोनों के अलावा घर से बाहर जाने के लिए जिन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है वो हैं- आसिम रियाज, खेसारी लाल यादव, हिमांशी खुराना, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, देवोलीना भट्टाचार्य, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए इस हफ्ते कौन से सदस्य घर से बाहर जा सकते हैं। 

Bigg Boss 13 11 contestants Nominated including Siddharth Shukla know the result
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

खबर लिखे जाने तक 'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग साइट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। सिद्धार्थ को 34.95% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आसिम रियाज हैं। आसिम को 19.9% फीसदी वोट, तीसरे नंबर पर शहनाज कौर गिल हैं। शहनाज को 12.72% फीसदी वोट मिले हैं।

Bigg Boss 13 11 contestants Nominated including Siddharth Shukla know the result
shehnaz kaur gill and paras - फोटो : voot

चौथे नंबर पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव हैं। खेसारी को 10.36% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर हिमांशी खुराना 3.85% फीसदी वोटों के साथ हैं जबकि छठे नंबर पर पारस छाबड़ा हैं। पारस को 3.72% फीसदी वोट मिले हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 11 contestants Nominated including Siddharth Shukla know the result
Mahira Sharma - फोटो : social media

बाकी कंटेस्टेंट्स की बात करें तो सातवें नंबर पर आरती सिंह हैं। आरती को 3.28% फीसदी वोट, आठवें नंबर देवोलीना भट्टाचार्य हैं। देवोलीना को 2.91% फीसदी वोट मिले हैं। नौवें नंबर पर अरहान खान हैं। अरहान को 2.82% फीसदी वोट, विशाल आदित्य सिंह को 2.79% फीसदी वोट और माहिरा शर्मा को 2.7% फीसदी वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 11 contestants Nominated including Siddharth Shukla know the result
Mahira Sharma and Vishal - फोटो : twitter

इन आंकड़ों के मुताबिक सबसे कम वोट माहिरा शर्मा को और उसके बाद विशाल आदित्य सिंह को मिले हैं। ऐसे में अगर घर से एक कंटेस्टेंट बेघर होता है तो वह माहिरा शर्मा हो सकती हैं और अगर दो जाते हैं तो माहिरा के अलावा विशाल आदित्य सिंह हो सकते हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि 'वीकेंड का वार' के दिन सलमान खान जनता के वोट के आधार पर किसे घर से बाहर का रास्ता दिखाते हैं। 

नोट- अमर उजाला वोटिंग आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें-  सास-बहू शो के आगे अमिताभ-कपिल ढेर, सलमान का शो तो TRP के टॉप 10 लिस्ट में भी नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed