'कौन बनेगा करोड़पति 11' में शुक्रवार प्रसारित एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट खुशबू तिवारी के साथ खेल को आगे बढ़ाया। मध्य प्रदेश की रहने वालीं खुशबू पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वो गुरुवार को हॉट सीट पर बैठने में कामयाब रही थीं लेकिन समय खत्म होने की वजह से हूटर बज गया और आगे का खेल शुक्रवार को खेला गया।
केबीसी 11: सोनाक्षी के बाद ये कंटेस्टेंट रामायण से जुड़े सवाल पर फंसी, क्या आपको पता है जवाब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशबू तिवारी ने 12.50 लाख रुपये के सवाल पर खेल छोड़ा। उनसे रामायण से जुड़ा सवाल पूछा गया जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था। बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को रामायण से संबंधित एक सवाल की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। शो में खुशबू 6.40 लाख जीतने में कामयाब रहीं।
सवाल: वाल्मीकि रामायण के अनुसार अशोक वाटिका में हनुमान जी ने सबसे पहली बार किस वृक्ष से सीता जी को श्रीराम के बारे में बताया था?
जवाब: शिंशपा
जवाब: पैराग्वे
सवाल: राजाओं और उनके दरबारी कवियों की इन जोड़ियों में से कौन सी जोड़ी ठीक नहीं है?
जवाब: विक्रमादित्य-वाणभट्ट
सवाल: 2019 में 100 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेट खेलने वाले कौन बने या बनी?
जवाब: हरमनप्रीत कौर
जवाब: अंधाधुन
सवाल: वी जी सिद्धार्थ द्वारा स्थापित इनमें से किसका पहला आउटलेट 1996 में बेंगलुरु में खोला गया था?
जवाब: कैफे कॉफी डे
सवाल: इस गीत की गायिका कौन है (गुन गुन गुना ये गाना रे)?
जवाब: सुनिधि चौहान
सवाल: गिरीश चंद्र मुर्मू को अक्टूबर 2019 में किस केंद्र शासित प्रदेश का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है?
जवाब: जम्मू और कश्मीर
सवाल: इस तस्वीर में नजर आ रही फिल्म निर्देशिका कौन हैं?
जवाब: मेघना गुलजार
सवाल: इनमें से किस वाक्यांश का प्रयोग आप खूबसूरत बालों के लिए करेंगे?
जवाब: रेशमी जुल्फें