फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बेघर होने के लिए ये सात लोग हैं नॉमिनेटेड, इन दो को घरवालों ने बचाया

Wed, 22 Jan 2020 03:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 22 Jan 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 7 contestant nominated Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill is safe
Siddharth,Shehnaz, Aarti and Asim - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' में हर बार नॉमिनेशन प्रक्रिया अलग होती है। इस बार भी ऐसा ही है। 'बिग बॉस' ने घरवालों को सुरक्षित करने के लिए शतरंज की बिसात बिछाई है। अभी घर में कुल नौ सदस्य हैं। ऐसे में घरवालों को एक दूसरे को बचाने के लिए शतरंज की बिसात पर चाल चलकर जिसे बचाना चाहते हैं उनके नाम के प्यादे को आगे बढ़ाना होगा। ऐसे में आगे की स्लाइड में जानिए कि इस बार घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन से सदस्य सुरक्षित हैं और कौन से नॉमिनेटेड हैं। 

Bigg Boss 13 7 contestant nominated Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill is safe
Siddharth Shukla and Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : twitter

'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने नॉमिनेशन से जुड़ा एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल सुरक्षित हैं। यानी कि बाकी बचे सभी सात सदस्य नॉमिनेटेड हैं। नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा, शेफाली जरीवाला, आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह, रश्मि देसाई और आसिम रियाज हैं। 
 

Bigg Boss 13 7 contestant nominated Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill is safe
Aarti Singh and Asim Riaz - फोटो : twitter

इस ट्वीट के मुताबिक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेटेड हैं जबकि दो लोग सुरक्षित हैं। इस ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं है किसने किसको नॉमिनेशन से बचाने के लिए वोट किया। हालांकि जो लोग सुरक्षित हुए हैं उन्हें टॉप पांच कंटेस्टेंट्स का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 7 contestant nominated Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill is safe
Siddharth Shukla - फोटो : twitter

21 जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था कि दो लोग वोट करने आए थे। ये दो लोग सिद्धार्थ शुक्ला और माहिरा शर्मा थे। सिद्धार्थ ने आरती सिंह को सुरक्षित करने के लिए शतरंज की बिसात पर उनके नाम के प्यादे को आगे बढ़ाया था। वहीं माहिरा ने पारस के नाम के प्यादे को आगे बढ़ाया था।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 7 contestant nominated Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill is safe
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : instagram

सिद्धार्थ के इस फैसले से शहनाज बहुत दुखी भी थीं। शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। जिसमें आरती और शहनाज और आरती झगड़ रही होती हैं। आरती शहनाज से कहती हैं- 'तुम्हारी परेशानी क्या है। एक्टिंग देखकर ऐसा लग रहा है कि मैं तुम्हारे और सिद्धार्थ के बीच दिक्कतें बढ़ा रही हूं।' इस पर शहनाज कहती हैं कि 'मेरे मैटर में बीच में मत आ।'

Bigg Boss 13: खाने पर फिर हुआ घरवालों का झगड़ा, रश्मि माहिरा से बोलीं- 'जबरदस्ती का फंदा हो तुम'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed