फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: 10 साल का रिश्ता तोड़ने के बाद घर में जाएंगी हिमांशी, बोलीं- 'आसिम को कर रही मिस'

Sat, 18 Jan 2020 11:28 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 18 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 after breakup with fiance Himanshi Khurana enter house today says I am missing him
Himanshi Khurana and Asim Riaz - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से बेघर होने के बाद हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बाहर निकलते ही न केवल उन्होंने आसिम के भाई उमर से मुलाकात की बल्कि आसिम के खेल की भी तारीफ की। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिमांशी 'वीकेंड का वार' में घर में बतौर मेहमान एंट्री लेंगी। घर में जाने से पहले हिमांशी ने आसिम से जुड़ी दिल की बात एक इंटरव्यू में कही।

Bigg Boss 13 after breakup with fiance Himanshi Khurana enter house today says I am missing him
Asim Raiz and Himanshi - फोटो : voot

स्पॉटब्वॉय वेबसाइट से बात करते हुए हिमांशी खुराना ने कहा- 'मैं आसिम को बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं। हम लोगों ने घर के अंदर जो भी समय एक साथ बिताया वो मेरी जिंदगी के यादगार लम्हें थे।' जब हिमांशी से घर में आसिम से इजहार-ए-मोहब्बत के बारे में पूछा गया तो हिमांशी ने कहा- 'हां, वो मेरे प्रति अपनी भावनाओं को लेकर एक दम क्लियर है। मैंने शो में उसे बोला था कि मैं रिलेशनशिप में हूं जो कि कठिन दौर से गुजर रहा है। मैंने उससे ये भी कहा था कि बाहर जाकर पता चलेगा कि चीजें ठीक हुईं या नहीं। मैंने उसे अपने बारे में कई चीजें बताई थीं।'

Bigg Boss 13 after breakup with fiance Himanshi Khurana enter house today says I am missing him
Asim Raiz and Himanshi Khurana - फोटो : voot

इंटरव्यू में जब हिमांशी से पूछा गया कि 'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद क्या आप आसिम एक साथ होंगे? जवाब में हिमांशी ने कहा- 'कुछ भी हो सकता है। देखिए आगे क्या होता है।' हिमांशी मंगेतर के साथ बीते दस साल से रिलेशनशिप में थीं। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। कई इंटरव्यू में हिमांशी ने अपने ब्रेकअप की वजह शहनाज कौर गिल को बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 after breakup with fiance Himanshi Khurana enter house today says I am missing him
Himanshi Khurana and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : file photo

स्पॉटव्बॉय वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक बतौर हिमांशी शहनाज कुछ न कुछ ऐसा कर देती थी जिसकी वजह से उनके और मंगेतर के बीच दिक्कतें होती रहती थीं। जिसकी वजह से भाइयों के बीच भी झगड़ा शुरू हो गया था। खास बात है कि हाल में ही शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी घर में आए थे। उन्होंने आसिम को हिमांशी का मैसेज भी दिया था। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 after breakup with fiance Himanshi Khurana enter house today says I am missing him
Asim Riaz - फोटो : twitter

पराग ने आसिम से कहा था- 'कोई उनका बाहर इंतजार कर रहा है।' जब आसिम पूछते हैं कि कौन? तो उन्होंने हिमांशी खुराना का नाम लिया। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हिमांशी ने अपने मंगेतर से रिश्ता तोड़ लिया और वो बाहर आसिम का इंतजार कर रही हैं। ये मैसेज हिमांशी ने उनके लिए दिया है। पराग की बातें सुन पहले तो सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। बाद में वो आसिम को चिढ़ाने लगते हैं। आसिम कहते हैं कि 'मैंने उम्मीद नहीं छोड़ी थी लेकिन अगर मेरी वजह से ऐसा हुआ है तो ये मुझे ठीक नहीं लग रहा।' 

गौतम गुलाटी को देख खुशी से उछल पड़ीं शहनाज, सिद्धार्थ के सामने कर दी Kiss की बरसात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed